{"_id":"5c06706cbdec22414014de53","slug":"central-government-rejects-demand-for-higher-military-service-salary-for-one-lakh-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार ने एक लाख सैनिकों के लिए उच्चतर सैन्य सेवा वेतन की मांग खारिज की, थलसेना में रोष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र सरकार ने एक लाख सैनिकों के लिए उच्चतर सैन्य सेवा वेतन की मांग खारिज की, थलसेना में रोष
भाषा, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Dec 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) सहित सशस्त्र बलों के करीब एक लाख जवानों के लिए उच्चतर सैन्य सेवा वेतन (एमएसपी) की बहुप्रतीक्षित मांग को खारिज कर दिया है। सैन्य सूत्रों ने मंगलवार को पीटीआई को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय के इस फैसले से थलसेना में रोष है और वह इसकी समीक्षा की मांग करेगी।
87,646 जेसीओ और नौसेना एवं वायुसेना के 25,434 जवानों सहित सशस्त्र बलों के एक लाख जवान इस फैसले से प्रभावित होंगे। सैनिकों की विशिष्ट सेवा स्थितियों और उनकी मुश्किलों को देखते हुए सशस्त्र बलों के लिए एमएसपी की शुरुआत की गई थी।
विज्ञापन
एक सूत्र ने बताया, ‘जेसीओ और नौसेना एवं वायुसेना की समकक्ष रैंक के लिए उच्चतर एमएसपी के प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय ने खारिज कर दिया है।’ अभी एमएसपी की दो श्रेणियां हैं - एक अधिकारियों के लिए और दूसरी जेसीओ एवं जवानों के लिए।
विज्ञापन