{"_id":"6407dfb5bc1b038a87054013","slug":"central-government-open-9000-jan-aushadhi-kendras-across-the-country-to-provide-health-facilities-to-the-peopl-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा- देशभर में 9,000 से अधिक जन औषधि केंद्र खोले गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा- देशभर में 9,000 से अधिक जन औषधि केंद्र खोले गए
Wed, 08 Mar 2023 06:37 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 08 Mar 2023 06:37 AM IST
सार
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने जन औषधि दिवस-2023 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन केंद्रों पर कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध हैं, जिससे जनता को महंगी दवाओं के बोझ से राहत मिल रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्र सरकार ने लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराने के लिए देशभर में 9,000 से अधिक जन औषधि केंद्र खोले हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने जन औषधि दिवस-2023 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन केंद्रों पर कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध हैं, जिससे जनता को महंगी दवाओं के बोझ से राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सरकार द्वारा इन जन औषधि केंद्रों पर महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सस्ते दामों पर सेनेटरी पैड की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। यादव ने कहा कि मोदी सरकार साल के अंत तक देश में जन औषधि केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 10,000 करने के लक्ष्य पर काम कर रही है।
मांडविया ने बंगलूरू में नि:शुल्क नमो डायलिसिस सेंटर का किया उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को बंगलूरू में नि:शुल्क नमो फ्री डायलिसिस सेंटर और एक जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया। यह बंगलूरू का 100वां जन औषधि केंद्र है। इस दौरान उन्होंने नमो डे केयर सेंटर का उद्घाटन भी किया और 5वें जन औषधि दिवस के तहत चार नमो मोबाइल स्वास्थ्य देखभाल इकाइयों को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए मांडविया ने कहा, सरकार की पहली प्राथमिकता सभी नागरिकों को किफायती और बेहतर गुणवत्ता वाली दवाएं उपलब्ध कराना है। इसी को ध्यान में रखते हुए देशभर में जन औषधि केंद्र खोले गए हैं।