फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Government moves to attach all Property accused of PNB bank Scam

PNB फ्रॉड: 11,400 करोड़ की उगाही के लिए आरोपियों की सारी संपत्ति जब्त करेगी सरकार

Sat, 24 Feb 2018 08:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Feb 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
Central Government moves to attach all Property accused of PNB bank Scam
PNB Scam

पंजाब नेशनल बैंक में हुए महाघोटाले से सरकार की छवि को धक्का लगा है। ऐसे में सरकार इस मामले का जल्द निपटारा करके जनता के बीच डगमगाते हुए विश्वास को संभालने की कोशिश कर रही है। केंद्र सरकार, पीएनबी घोटाले में शामिल सभी आरोपियों की सारी संपत्ति जब्त करने की दिशा में कदम उठा सकती है। जानकारी के मुताबिक सरकार नीरव मोदी, उसकी पत्नी अमी मोदी, भाई निशाल मोदी और मामा मेहुल चौकसी से जुड़ी कंपनियों पर कब्जा करने का विचार कर रही है। 

विज्ञापन


सरकारी एजेंसियां इससे पहले नीरव मोदी के ज्वेलरी, कार और महंगी घड़ियों को सीज कर चुकी है। आपको याद होगा कि सत्यम घोटाले के खुलासे के बाद सरकार ने कंपनी पर ही कब्जा कर लिया था। हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि आरोपियों की कंपनियों पर कब्जा करने से सरकार को कोई खास फायदा नहीं होगा। क्योंकि विवादों में आने के बाद से नीरव मोदी का बिजनेस लगभग ठप्प पड़ा हुआ है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को कंपनी मामलों के मंत्रालय ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल यानी की NCLT में पीएनबी घोटाले से जुड़े सभी 64 आरोपियों की सारी संपत्ति जब्त करने की याचिका दाखिल की है। जिसमें वह आरोपियों के अलावा उनके परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़ी कंपनियों पर कार्रवाई का डंडा चला सकती है। मामले की सुनवाई आगामी 27 फरवरी को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यम घोटाले मामले में भी हुआ था कुछ ऐसा 

साल 2009 में सत्यम कंप्यूटर घोटाले में भी सरकार ने कुछ इसी तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया था। सरकार ने कंपनी पर कब्जा कर लिया था। केंद्र सरकार ने कंपनी के बोर्ड को भंग करके दीपक पारेख जैसी शख्सियत को कंपनी चलाने के लिए नियुक्त किया था। जानकारों का मानना है कि सरकार के ऐसे कदम से कुछ खास फायदा नहीं होता है, क्योंकि किसी विवाद में सामने आने के बाद बिजनेस तो प्रभावित होता ही है साथ ही देनदारी बढ़ जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed