{"_id":"5bc50942bdec2269317c8498","slug":"central-government-issued-alerts-to-states-after-72-cases-of-zika-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीका के 72 मामलों के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों को जारी किया अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जीका के 72 मामलों के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों को जारी किया अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Oct 2018 03:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में जीका के 72 मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों को अलर्ट जारी किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीमारी पर काबू पाने के मच्छरों के प्रजनन की रोकथाम करने और वेक्टर कंट्रोल नीतियां अपनाने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव (स्वास्थ्य) संजीवा कुमार ने जीका के बढ़ते प्रकोप को थामने के राज्यों के लिए प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।
विज्ञापन
इसमें उन्होंने नेशनल वेक्टर ब्रॉन डिजीज के तहत जारी दिशानिर्देशों को लागू करने को कहा। मालूम हो कि सोमवार को जयपुर में जीका के 12 नए मामले सामने आए। इसके राजस्थान में इससे प्रभावितों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि इलाज के बाद 72 पीड़ितों में से 60 मरीजों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
इनमें ज्यादातर मामले शास्त्री नगर क्षेत्र के हैं। वायरस को फैलने से रोकने के लिए यहां फॉगिंग की जा रही है। शास्त्री नगर और उससे जुड़े क्षेत्रों के करीब 96,000 घरों का अब तक डोर टू डोर सर्वे किया जा चुका है। जहां मच्छर का लार्वा भी मिला।
विज्ञापन