फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   central-government is going to 2.8 lakh more staff for governments departments till 2018

मोदी सरकार का प्लान, 2018 तक सरकारी विभागों में होंगी 2.80 लाख भर्तियां

Thu, 02 Mar 2017 01:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 02 Mar 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
central-government is going to 2.8 lakh more staff for governments departments till 2018
jobs

सरकारी विभागों में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए मोदी सरकार एक नए योजना पर काम कर रही है। मीडिया खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार, सरकारी विभागों में करीब 2.80 लाख कर्मचारियों की भर्ती करने जा रही है। इस भर्ती प्रकिया को पूरा करने की समय सीमा, मार्च 2018 तय की गई है। एक अनुमान के मुताबिक 2016 में सरकारी कर्मचारियों की संख्या 32.84 लाख थी जोकि 2018 तक 35.67 लाख हो जाएगी।

विज्ञापन


काले धन पर लगाम कसने में अहम भूमिका निभाने वाले आयकर विभाग में कर्मचारियों की संख्या 46 हजार से बढा़कर 80 हजार कर दी जाएगी। ऐसा ही कस्टम और एक्साइज डिपार्टमेंट में भी किया जाएगा, जहां 41 हजार लोगों की भर्ती की जाएगी। फिलहाल इन विभागों में करीब 50,600 कर्मचारी काम कर रहे हैं, लेकिन 2018 तक यह संख्या 91,700 हो जाएगी।

विज्ञापन

2018 तक बंपर भर्ती करना चाहती है सरकार

central-government is going to 2.8 lakh more staff for governments departments till 2018
jobs

विभागों में मैनपावर की मजबूती के इस प्लान में रेलवे विभाग भी शामिल हैं। बता दें कि रेलवे देश का ऐसा विभाग है जहां 13.31 लाख कर्मचारी काम रह हैं। लेकिन रेलवे और रक्षा विभाग में 2018 तक बंपर भर्ती करना चाहती है। इस लिस्ट में अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, केंद्रिय सचिवालय, सूचना एवं प्रसारण और विदेश मंत्रालय विभाग भी शामिल हैं।

दरअसल, केंद्र ने साल 2016 तक आईटी, कस्टम और सेंट्रल एक्साइज में 1.88 लाख भर्तियों का टारगेट बनाया था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पर अब सरकार इन अपने टारगेट में सबसे ऊपर रख रही है। पीएम मोदी विदेश मंत्रालय में कर्मचारियों की भर्ती पर खासा जोर दे रहे हैं। इस विभाग में 2016 तक 9,294 भर्ती हुईं लेकिन 2018 तक इसमें 2000 भर्ती करने का टारगेट दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed