{"_id":"56f2543a4f1c1b2d26f14d24","slug":"central-government-hike-6-percent-daily-allowance-for-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर केंद्रीय कर्मचारियों को मिली खुशी, बढ़ गया फिर से महंगाई भत्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
होली पर केंद्रीय कर्मचारियों को मिली खुशी, बढ़ गया फिर से महंगाई भत्ता
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 23 Mar 2016 02:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ता एक बार फिर से बढ़ गया है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में छह फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इस बात का फैसला केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में किया गया। केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी से मिलेगा। केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले 80 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय कर्मचारियों और पेशनरों को यह लाभ देने के लिए सरकार पर करीब 8,000 करोड़ रुपए का भार पड़ेगा। केंद्रीय सरकार अब तक सरकारी कर्मचारियों के डीए में 113 फीसदी तक डीए बढ़ा चुकी है। जल्द ही सरकार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान आयोग का लाभ भी देना है।
विज्ञापन