फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Government has given eight months extension to Gujarat Director General of Police Ashish Bhatia

Gujarat:डीजीपी को आठ माह का सेवा विस्तार, इस महीने के अंत में होने वाले थे सेवानिवृत्त

Sun, 29 May 2022 11:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 29 May 2022 11:10 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी और गुजरात के पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया को आठ महीने का सेवा विस्तार दिया है।

विज्ञापन
Central Government has given eight months extension to Gujarat Director General of Police Ashish Bhatia
गुजरात के डीजीपी आशीष भाटिया - फोटो : social media

विस्तार

केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी और गुजरात के पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया को आठ महीने का सेवा विस्तार दिया है। भाटिया इस महीने के  अंत में सेवानिवृत्त होने वाले थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने शुक्रवार को गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी। 

विज्ञापन


मिला आठ माह का सेवा विस्तार
मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गुजरात के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आईपीएस (जीजे:1985) आशीष भाटिया को आठ माह का सेवा विस्तार दिया है। यह सेवा विस्तार उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि 31 मई, 2022 के बाद से लागू होगा। 
विज्ञापन


1985 बैच के गुजरात काडर के  आईपीएस अफसर भाटिया सूरत में शीर्ष पद पर रह चुके हैं। साथ ही वह राज्य में सीआईडी-अपराध और रेलवे के डीजीपी रह चुके हैं। अहमदाबाद में 2008 के सीरियल केस को हल करने में भी भाटिया का अहम रोल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed