{"_id":"5ff79a5e4ba29279be45a7e3","slug":"central-government-approves-eight-hydroelectric-projects-on-sindhu-river-in-ladakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने लद्दाख में सिंधु नदी पर आठ जलविद्युत परियोजनाओं को दी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार ने लद्दाख में सिंधु नदी पर आठ जलविद्युत परियोजनाओं को दी मंजूरी
Fri, 08 Jan 2021 05:03 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 08 Jan 2021 05:03 AM IST
विज्ञापन
सिंधु नदी...
केंद्र सरकार ने लद्दाख में सिंधु नदी पर 144 मेगावाट की आठ जलविद्युत परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। जलशक्ति मंत्रालय के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि परियोजनाओं की संख्या अब तक की सबसे अधिक है। अब तक विभिन्न छोटी परियोजनाओं की कुल क्षमता 113 मेगावाट है।
जलशक्ति मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, नई परियोजनाओं को केंद्रीय जल आयोग और सिंधु आयुक्त ने मंजूरी दे दी है। ये परियोजनाएं कारगिल और लेह जिलों में पड़ेंगी। इन परियोजनाओं का डिजाइन सिंधु जल संधि के तहत किया गया है और परियोजनाओं की जानकारी पाकिस्तान को भी दे दी गई है।