फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Drug Regulatory Authority finds samples of Shelcal 500, Pan D spurious

DCGI: सेलकैल, पैन डी के कुछ सैंपल समेत 49 दवाएं मानकों पर फेल, सितंबर में लिए गए विभिन्न दवाओं के 3000 नमूने

Sat, 26 Oct 2024 07:22 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 26 Oct 2024 07:22 AM IST
सार

केंद्रीय औषधि नियामक प्राधिकरण ने बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाले कैल्शियम सप्लीमेंट शेल्कल 500 और पैन डी सहित चार दवाओं के नमूनों को नकली पाया है। 49 दवाओं के नमूनों को मानक गुणवत्ता के नहीं बताया गया है। सितंबर के लिए मासिक औषधि चेतावनी रिपोर्ट में पैरासिटामोल, पैन डी, कैल्शियम और विटामिन डी3 सप्लीमेंट्स, ऑक्सीटोसिन, मेट्रोनिडाजोल और फ्लूकोनाजोल सहित 49 दवाओं के नमूनों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Central Drug Regulatory Authority finds samples of Shelcal 500, Pan D spurious
दवाएं (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में बेहद प्रचलित चार दवा ब्रांड के कुछ सैंपल केंद्रीय औषधि नियामक प्राधिकरण के गुणवत्ता मानकों पर विफल साबित हुए हैं। इनमें बेहद बिकने वाली कैल्सियम सप्लीमेंट सेलकैल 500 और पेंटाप्राजोल का ब्रांड पैन डी शामिल हैं। कुल 49 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता के तय मानकों से नीचे पाई गई हैं।
विज्ञापन


प्राधिकरण ने सितंबर में अपनी दवा सतर्कता रिपोर्ट में जिन 49 दवाओं के सैंपल को गुणवत्ता से नीचे पाया है उनमें पारासिटामोल के टैबलेट, पैन डी, कैल्सियम और विटामिन डी3 के सप्लीमेंट, ऑक्सीटोसिन, मेट्रोनिडाजोल और फ्लूकोनाजोल के बाजार से लिए गए सैंपल गुणवत्ता मानक से कमतर पाए गए। गुणवत्ता में फेल पाई गई कुछ दवाओं के बाजार में मौजूद बैच एल्कैम हेल्थ साइंस, एरिस्टो फार्मा, केमिला फार्मा, इनोवा कैप्टन, हिंदुस्तान एंटिबायोटिक्स और इप्का लेबोरेटरीज की हैं। देश के औषधि महानियंत्रक राजीव सिंह रघुवंशी ने बताया कि सितंबर में 3,000 सैंपल लिए गए थे और उनमें से केवल 49 दवाएं ही मानकों पर खरी नहीं उतरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed