{"_id":"5fa33a862e5b0a45f41baf25","slug":"central-cabinet-allows-agreement-in-astronomy-with-spain","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय कैबिनेट ने स्पेन से खगोल विज्ञान में समझौते को दी अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय कैबिनेट ने स्पेन से खगोल विज्ञान में समझौते को दी अनुमति
Thu, 05 Nov 2020 05:04 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 05 Nov 2020 05:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सीमित संसाधनों के साथ अंतरिक्ष की असीमित संभावनाओं को खंगालने में माहिर भारत अब अपने अनुभव स्पेन के साथ साझा करेगा। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (आईआईए), इंस्टीट्यूट डी एस्ट्रोफिका डे कैनारियास (आईएसी) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के लिए मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
इसके बाद भारत और स्पेन खगोल विज्ञान के क्षेत्र में मिलकर शोध कर सकेंगे। इस क्षेत्र में दोनों देशों के मिलकर शोध करने से नए वैज्ञानिक परिणाम सामने आएंगे। बातचीत और प्रशिक्षण के माध्यम से क्षमता निर्माण में सहायता मिलेगी। इतना ही नहीं, संयुक्त वैज्ञानिक परियोजनाओं की मदद से अंतरिक्ष की असीम संभावनाओं में नित्य नए आयाम खोजने और शोध को बढ़ावा दिया जा सकेगा।
विज्ञापन