फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   center warned eight states over increasing corona infection

कोरोना का खतरा: बढ़ते संक्रमण को लेकर केंद्र सख्त, 8 राज्यों को दी चेतावनी

Fri, 09 Jul 2021 03:11 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 09 Jul 2021 03:11 AM IST
सार

केरल-ओडिशा के अलावा असम समेत उत्तरपूर्व के सभी राज्यों में 10 फीसदी से ज्यादा चल रही कोरोना दर

विज्ञापन
center warned eight states over increasing corona infection
कोरोना की टेस्टिंग - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की चेतावनियों के बीच लगातार उच्च सकारात्मक दर से जूझ रहे राज्यों को केंद्र सरकार ने सख्त चेतावनी दी है।

विज्ञापन


केरल, ओडिशा, असम समेत 8 राज्यों को पत्र लिखकर केंद्र ने संक्रमण पर तत्काल काबू पाने के लिए सख्त कदम उठाने का आग्रह किया है। साथ ही उनसे आपदा प्रबंधन कानून के तहत अब तक उठाए गए सख्त कदमों का ब्योरा भी तलब किया है।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की तरफ से केरल, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा और सिक्किम को पत्र लिखा गया है। इन राज्यों में 10 फीसदी से ज्यादा संक्रमण दर वाले जिलों की संख्या देश में सबसे ज्यादा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों से कहा है कि हालांकि दैनिक नए मामलों का ग्राफ देश में लगातार नीचे आ रहा है। लेकिन साप्ताहिक संक्रमण दर की लगातार निगरानी की जरूरत है। साथ ही हर जिले में संक्रमण के बढ़ने के शुरुआती संकेतों की पहचान करना भी आवश्यक है।

पत्र में केंद्र ने राज्यों से कंटेनमेंट से जुड़े सख्त नियम लागू करने, जांच का दायरा व गति बढ़ाने, संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की पहचान कर उन्हें क्वारंटीन करे और टीकाकरण अभियान में तेजी लाकर संक्रमण को बढ़ने से रोकने का आग्रह किया है।

अरुणाचल को सबसे सख्त संदेश
पत्र में सबसे ज्यादा सख्त संदेश अरुणाचल प्रदेश को दिया गया है। अरुणाचल के 25 में से 19 जिलों में 10 फीसदी से अधिक संक्रमण दर मिली है, जो देश में सबसे ज्यादा है। केंद्र ने इसे बेहद चिंताजनक माना है। राज्य में 28 जून से 4 जुलाई के बीच साप्ताहिक संक्त्रस्मण दर 16.2 फीसदी और साप्ताहिक नए मामलों की दर 12 फीसदी दर्ज की गई है।


भूषण ने पत्र में चेतावनी दी है कि पिछले चार सप्ताह के दौरान अरुणाचल प्रदेश में सकारात्मकता दर में लगातार इजाफा हुआ है। इसी तरह असम के मुख्य सचिव जिश्नु बरुआ को लिखे पत्र में भी राज्य के 33 में से 29 जिलों में 4 जुलाई को खत्म हुए सप्ताह में 100 से ज्यादा नए मामले मिले हैं।

उत्तरपूर्व में बढ़ रही सबसे ज्यादा चिंता
संक्रमण दर के लिहाज से सबसे ज्यादा चिंता उत्तरपूर्व के राज्यों में बन रही है। देश में 10 फीसदी से ज्यादा संक्रमण दर वाले जिलों में से 60 फीसदी उत्तरपूर्व के छह राज्यों में हैं। देश में 73 जिलों में इस संक्रमण दर की पहचान की गई है। इनमें से 46 जिले असम, त्रिपुरा, अरूणाचल, मेघालय, मणिपुर और सिक्किम में पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed