{"_id":"5d67c7138ebc3e01767f3688","slug":"center-gives-rs-47-000-crore-to-27-states-for-green-activities","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने 27 राज्यों को हरित गतिविधियों के लिए 47,000 करोड़ रुपये दिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र ने 27 राज्यों को हरित गतिविधियों के लिए 47,000 करोड़ रुपये दिए
Thu, 29 Aug 2019 06:07 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 29 Aug 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण मंत्रालय ने 27 राज्यों को वनीकरण और अन्य हरित गतिविधियों के लिए बृहस्पतिवार को 47,346 करोड़ रुपये जारी किए। इन हरित गतिविधियों में जंगल की आग की रोकथाम, जैव विविधता प्रबंधन और मिट्टी संरक्षण शामिल हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने क्षतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन और योजना प्राधिकरण (कैंपा) के तहत यह राशि जारी की।
उन्होंने कहा कि कोष का उपयोग वनीकरण, वन्यजीव प्रबंधन, जंगल की आग की रोकथाम, जंगलों में मिट्टी और नमी संरक्षण कार्य, संरक्षित क्षेत्रों के गांवों का स्वैच्छिक पुनर्वास, जैविक संसाधनों और जैव विविधता के प्रबंधन, वानिकी में अनुसंधान और कैंपा कार्यों की निगरानी के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
जिन 27 राज्यों को 47,436 करोड़ रुपये मिले हैं, उनमें ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब, असम, बिहार, सिक्किम, मणिपुर, गोवा, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं।
विज्ञापन