{"_id":"64069503aecd05eed9070143","slug":"celebrities-and-influencers-will-no-longer-be-able-to-mislead-people-with-any-advertisement-on-social-media-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Celebrities: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और हस्तियां नहीं कर सकेंगी गुमराह, विज्ञापन को लेकर जारी किए नए निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Celebrities: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और हस्तियां नहीं कर सकेंगी गुमराह, विज्ञापन को लेकर जारी किए नए निर्देश
Tue, 07 Mar 2023 07:06 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:06 AM IST
सार
उपभोक्ता मामलों व खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत उपभोक्ता मामलों के विभाग ने दिशा-निर्देश में कहा है, किसी प्रकार की साझेदारी को विज्ञापन, प्रायोजित, सहयोगी या सशुल्क के रूप में दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : pixabay
विस्तार
मशहूर हस्तियां और इन्फ्लुएंसर अब सोशल मीडिया पर किसी भी विज्ञापन से लोगों को गुमराह नहीं कर पाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने सोमवार को दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोग उत्पादों या सेवाओं का समर्थन करते समय अपने दर्शकों या प्रशंसकों को गुमराह न करें। साथ ही, सोशल मीडिया पर सक्रिय ऐसी हस्तियां उपभोक्ता संरक्षण कानून व अन्य संबद्ध नियमों का पूरी तरह अनुपालन करें।
उपभोक्ता मामलों व खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत उपभोक्ता मामलों के विभाग ने दिशा-निर्देश में कहा है, किसी प्रकार की साझेदारी को विज्ञापन, प्रायोजित, सहयोगी या सशुल्क के रूप में दर्शाया जाएगा। इसके लिए हैशटैग या हेडलाइन का प्रयोग किया जाएगा।
उत्पाद की खुद समीक्षा करने की सलाह : दिशा-निर्देश में मशहूर हस्तियों और इन्फ्लुएंसर को यह सलाह भी दी गई है कि पहले वह उत्पाद की समीक्षा करें, खुद को संतुष्ट करें। हालांकि अभी तक सोशल मीडिया पर मशहूर हस्तियां बिना यह घोषित किए की वह ब्रांड का प्रचार कर रहे हैं, जमकर उत्पादों का प्रचार करती रही हैं।