Maharashtra: महाराष्ट्र में कांग्रेस आज जारी करेगी दूसरी लिस्ट, नाना पटोले बोले- पूर्ण बहुमत से बनाएंगे सरकार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कांग्रेस पार्टी आज अपनी दूसरी सूची जारी करेगी। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने देश की राजधानी दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय में मंथन किया है। वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए नाना पटोले ने कहा कि हम राज्य में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे।
विस्तार
#WATCH | Delhi | After meeting at AICC, Maharashtra Congress President Nana Patole says, "Our second list of candidates will be announced today. Tomorrow, the third and final result will also come out. MVA will get full majority in Maharashtra." pic.twitter.com/j7gdwJB7Cl
— ANI (@ANI) October 25, 2024विज्ञापन
इससे पहले महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय में हुई है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता और पार्टी नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस की बैठक में ये सभी नेता हुए शामिल
कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श करने के लिए पार्टी मुख्यालय में जमा हुआ था। केंद्रीय चुनाव समिति की इस बैठक में सीईसी सदस्य अंबिका सोनी, मधुसूदन मिस्त्री, अधीर रंजन चौधरी, टीएस सिंह देव, अमी याज्ञनिक, पीएल पुनिया और केजे जॉर्ज भी मौजूद थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला, राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले और बालासाहेब थोराट समेत राज्य के अन्य नेता भी मौजूद थे।
आज कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge, नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi और संगठन महासचिव श्री @kcvenugopalmp की उपस्थिति में महाराष्ट्र से जुड़ी CEC की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
— Congress (@INCIndia) October 25, 2024
इस बैठक में महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
📍 AICC मुख्यालय, नई दिल्ली pic.twitter.com/6T52Ym5aqg
वहीं इस बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीईसी की बैठक की तस्वीरें साझा की और लिखा, हम, एमवीए, आगामी विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं!
Under the leadership of INC President Sh. Mallikarjun @kharge ji and LOP Sh. @RahulGandhi ji, joined the CEC Meeting for Maharashtra.
— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) October 25, 2024
We, the MVA, are all set to sweep the upcoming assembly elections! pic.twitter.com/rJ1IdCwM0O
#WATCH | Delhi: On Congress CEC meeting, Congress general secretary KC Venugopal says, "... In a democratic set-up, a little bit of difference will be there... But we have a common goal to bring back Maharashtra to its old glory. Maha Vikas Aghadi will fight and win the election.… pic.twitter.com/v2qlwA2v0e
— ANI (@ANI) October 25, 2024
कांग्रेस ने अभी तक 48 उम्मीदवारों के नाम किए जारी
कांग्रेस ने गुरुवार को महाराष्ट्र चुनावों के लिए 48 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की, जिसमें पटोले को सकोली, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को कराड दक्षिण और निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार को ब्रह्मपुरी से मैदान में उतारा गया।
कांग्रेस ने 25 मौजूदा विधायकों को दिया टिकट
विपक्षी दल ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में 25 मौजूदा विधायकों को बरकरार रखा है। यह सूची कांग्रेस, एनसीपी (एसपी) और शिवसेना (यूबीटी) के महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की तरफ से घोषणा किए जाने के एक दिन बाद आई है। 20 नवंबर को होने वाले चुनावों में महा विकास अघाड़ी के दल 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। एमवीए घटकों के बीच 288 सीटों में से 270 पर सहमति बनी है।
कांग्रेस की पहली सूची में ये बने प्रत्याशी
जबकि इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली सूची में, पूर्व मंत्री नितिन राउत और बालासाहेब थोराट को क्रमशः नागपुर उत्तर और संगमनेर से, ज्योति एकनाथ गायकवाड़ को धारावी से, अमित देशमुख को लातूर शहर से और धीरज देशमुख को लातूर ग्रामीण से मैदान में उतारा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.