सीडीएस रावत बोले: राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संस्थागत दृष्टिकोण जरूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि सीडीएस की अध्यक्षता वाले सैन्य मामलों के विभाग की स्थापना अधिक एकीकृत रक्षा मंत्रालय की ओर बढ़ाया गया कदम है। इससे सर्विस अधिकारियों और नागरिक नौकरशाह मिलकर काम करेंगे और मंत्रालय को और सक्षम बनाएंगे।
सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के तरीके पर सीडीएस बिपिन रावत ने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक संस्थागत दृष्टिकोण होना चाहिए। इसमें परिभाषित भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के संस्थानों को ठीक से डिजाइन किया जाना चाहिए। एक मजबूत तंत्र हो जो संस्थानों को एक साथ लाए, जो एक दूसरे के साथ काम करने में सक्षम हों।
To ensure security there needs to be an institutionalised approach wherein properly designed institutions of national security with defined roles & responsibilities & a robust mechanism bring institutions together who'll be able to work in sync with each other:CDS Gen Bipin Rawat pic.twitter.com/PG0bTaAv1W
— ANI (@ANI) April 7, 2021
रावत ने कहा कि भारत में सीडीएस व्यवस्था विकासवादी है। उन्होंने कहा कि यह हमारे सैन्य बलों हेतु एकीकृत व्यवस्था के लिए एकीकरण और संयुक्त कार्यप्रणाली के उत्तरोत्तर साधनों को अपनाएगी।
सीडीएस रावत ने कहा, सुरक्षा पर कैबिनेट समिति हमारे राष्ट्रीय और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर कदम उठाने के लिए प्रमुख पैनल है। इसके अध्यक्ष खुद प्रधानमंत्री हैं और इसमें रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री भी शामिल हैं। इसलिए राष्ट्रीय हितों के कानूनों और राष्ट्रीय सुरक्षा पर लागू होने वाले मुद्दों पर सर्वोच्च निर्देशन के लिए एकीकृत ढांचा देश में मौजूद है।
Cabinet Committee on Security is key panel dealing with our national security related issues. Headed by PM,it has Defence Min,HM,EAM & FM. So integrated structure for highest direction on legislation of national interest&issues impinging on national security exists in country:CDS
— ANI (@ANI) April 7, 2021