CDS Anil Chauhan: आतंकवाद का होगा सफाया, सीडीएस चौहान बोले- ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियान के लिए रहना होगा तैयार
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने कहा कि भारत को आतंकवाद से निपटने के लिए छोटे लेकिन तेज और सख्त सैन्य अभियानों के लिए तैयार रहना चाहिए। सीमा विवादों के कारण लंबे संघर्ष की तैयारी भी जरूरी है। उन्होंने मल्टी-डोमेन ऑपरेशन और साइबर, अंतरिक्ष व मानसिक क्षेत्रों में युद्ध की अहमियत पर जोर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक मंच पर भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी सख्ती और 'जीरो टॉलरेंस की नीति' को हमेशा से ही बड़े अडिगता और बुलंद आवाज के साथ रखा है। ऐसे में अब चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने आतंकवाद से निपटने के लिए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश को आतंकवाद से निपटने के लिए छोटे समय के लेकिन बहुत तेज और सख्त सैन्य अभियानों के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पड़ोसी देशों के साथ सीमा विवादों के कारण लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष की तैयारी भी जरूरी है।
सोमवार को आईआईटी बॉम्बे में बोलते हुए जनरल चौहान ने कहा कि भारत के दोनों प्रमुख पड़ोसी, जिनसे खतरा है, परमाणु हथियारों से लैस हैं। ऐसे में भारत को यह सुनिश्चित करना होगा कि डर और दबाव की स्थिति कभी उस हद तक न पहुंचे जहां संतुलन टूट जाए। उन्होंने पाकिस्तान और चीन का नाम लिए बिना यह बात कही।
ये भी पढ़ें:- India-Bangladesh: भारत की कार्रवाई से बौखलाया बांग्लादेश, भारतीय नागरिकों के लिए बंद की वीजा सेवाएं
ऑपरेशन सिंदूर के लिए रहना होगा तैयार- सीडीएस चौहान
इस दौरान सीडीएस चौहान ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत के दोनों पड़ोसियों के साथ सीमा विवाद हैं। इसलिए देश को एक ओर आतंकवाद को रोकने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे छोटे लेकिन प्रभावी सैन्य अभियानों के लिए तैयार रहना होगा, वहीं दूसरी ओर जमीन से जुड़े लंबे संघर्ष की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे युद्धों से बचने की पूरी कोशिश की जानी चाहिए।
जनरल चौहान ने बताया कि अब युद्ध केवल जमीन, समुद्र या हवा तक सीमित नहीं रह गया है। अब साइबर, अंतरिक्ष और मानसिक (कॉग्निटिव) क्षेत्रों में भी युद्ध लड़े जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब मल्टी-डोमेन ऑपरेशन कोई विकल्प नहीं बल्कि जरूरत बन चुका है, जहां एक क्षेत्र में की गई कार्रवाई का असर तुरंत दूसरे क्षेत्रों में दिखता है।
आधुनिक युद्ध एक नए दौर में प्रवेश कर चुका- चौहान
इस दौरान सीडीएस चौहान ने यह भी कहा कि आधुनिक युद्ध एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है, जिसे उन्होंने 'कन्वर्जेंस वॉरफेयर' कहा। इसका कारण यह है कि अब एक साथ कई नई तकनीकें युद्ध को प्रभावित कर रही हैं, जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्वांटम टेक्नोलॉजी, हाइपरसोनिक हथियार, रोबोटिक्स और एडवांस मटेरियल।
ये भी पढ़ें:- Shivraj on VB-G RAM G: 'गांव-गांव सच पहुंचाना जरूरी', शिवराज बोले- वीबी जी राम जी कानून पर फैलाया जा रहा भ्रम
सीडीएस ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर इसका साफ उदाहरण था। यह अभियान करीब चार दिन चला और इसमें थल सेना, नौसेना, वायु सेना समेत सभी युद्ध क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई, जिससे भारत को निर्णायक बढ़त मिली। उन्होंने जोर देकर कहा कि भविष्य में ऐसे अभियानों के लिए थल सेना, नौसेना और वायु सेना के साथ-साथ साइबर, अंतरिक्ष और अन्य नई क्षमताओं के बीच बेहतर तालमेल और नियंत्रण जरूरी होगा।
पहलगाम हमले के जवाब में भारत का एक्शन: 'ऑपरेशन सिंदूर'
गौरतलब है कि पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने 6-7 मई की दरमियानी रात को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। इस दौरान 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय और ट्रेनिंग सेंटर शामिल थे। इन जगहों से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की साजिश रची जाती थी।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.