{"_id":"5e45a83a8ebc3ee59a6afed4","slug":"cds-and-dma-will-increase-synergy-between-all-three-defence-forces-says-army-chief-mm-naravane","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीएस और डीएमए के सृजन से तीनों सेवाओं के बीच तालमेल बढ़ेगा : सेना प्रमुख नरवणे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीडीएस और डीएमए के सृजन से तीनों सेवाओं के बीच तालमेल बढ़ेगा : सेना प्रमुख नरवणे
Fri, 14 Feb 2020 01:19 AM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
थलसेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे
- फोटो : पीटीआई
सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रमुख रक्षा अध्यक्ष पद और सैन्य मामलों से जुड़े विभाग (डीएमए) के सृजन से तीनों सेवाओं के बीच तालमेल बढ़ेगा। एक किताब के विमोचन के दौरान उन्होंने कहा कि 1971 का भारत-पाक युद्ध इस बात का गवाह है कि आपसी तालमेल और संयुक्त तरीके से बल क्या हासिल कर सकता है।
विज्ञापन
सेना प्रमुख ने कहा कि तालमेल और तीनों सेवाओं का एकीकरण सिर्फ मौके की बात नहीं है बल्कि यह कुछ इस तरह से है जिसका संस्थानीकरण किए जाने की जरूरत है। जनरल बिपिन रावत को पिछले साल दिसंबर में पहला प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बनाया गया था।
विज्ञापन