{"_id":"65a7985ef3062e84bc03e7b2","slug":"cctv-cameras-installed-around-tmc-leader-shajahan-sheikhs-house-post-hc-order-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: फरार टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे, अदालत ने दिया था निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: फरार टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे, अदालत ने दिया था निर्देश
Wed, 17 Jan 2024 02:56 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:56 PM IST
सार
अदालत ने मंगलवार को राज्य से यह सुनिश्चित करने को कहा था कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास के बाहर जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
विज्ञापन
टीएमसी नेता शाहजहां शेख
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश के बाद फरार तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख के आवास के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। मंगलवार को अदालत ने संदेशखाली में उनके आवास के मुख्यद्वार और अन्य इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश जारी किया था। शाहजहां शेख का आवास बांग्लादेश की सीमा से कुछ ही किलोमीटर दूर है।
टीएमसी नेता के आवास के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा
अदालत ने मंगलवार को राज्य से यह सुनिश्चित करने को कहा था कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास के बाहर जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। ईडी द्वारा शाहजहां के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हम आरोपी को पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।'
शाहजहां शेख के भाई ने मीडिया को बताया कि उन्हें सीसीटीवी कैमरे के बारे में तब पता चला जब पुलिस इस उपकरण को चलाने के लिए बिजली कनेक्शन के लिए उनसे मदद मांगी। उन्होंने कहा, 'मैंने भी सुरक्षा कारणों से अपने घर पर भी ऐसे कैमरे लगाए हैं।'
विज्ञापन
पांच जनवरी को राशन वितरण घोटाला मामले के तहत ईडी के अधिकारियों ने टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान टीएमसी नेता के समर्थकों ने अधिकारियों पर हमला कर दिया था। इस घटना में ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए। पश्चिम बंगाल में राशन वितरण घोटाला मामले में राज्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को गिरफ्तार किया गया है।