{"_id":"5ad8fabe4f1c1b60098b57c4","slug":"cbse-has-to-award-two-marks-for-typing-error-in-class-10-english-paper-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":" अंग्रेजी का पेपर देने वाले 10वीं के सभी छात्रों को CBSE ने दी बड़ी राहत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अंग्रेजी का पेपर देने वाले 10वीं के सभी छात्रों को CBSE ने दी बड़ी राहत
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी का पेपर देने वाले कक्षा 10 के छात्रों को सीबीएसई ने एक बड़ी राहत दी है। अंग्रेजी के जिस एक प्रश्न में टाइपिंग की गलती का मामला सामने आया था उसके लिए सभी छात्रों दो अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
कई शिक्षकों और छात्रों ने एक याचिका के माध्यम से बोर्ड से इसकी शिकायत की थी। 12 मार्च को हुए पेपर के कंप्रेहेंशन पैसेज सेक्शन में कई गलतियां थीं। पैसेज पढ़कर छात्रों को ‘इंड्योरेंस’, ‘ऑब्सट्रक्शन’ और ‘मोटिवेशन’ शब्दों के समानार्थी लिखने थे।
विज्ञापन
एक ऑनलाइन याचिका में उन्होंने कहा था कि उस पैराग्राफ में शब्दों पर गलत निशान लगाए गए थे। सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि टाइपिंग की गलतियों को देखा गया। बोर्ड की यह नीति रही है कि छात्रों को किसी तरह का नुकसान न उठाना पड़े।
विज्ञापन
छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए उस प्रश्न का जवाब देने वाले सभी छात्रों को दो अंक देने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं 5 मार्च को शुरू हुई थीं। ये परीक्षाएं 25 अप्रैल को खत्म होंगी।