{"_id":"5f4cd5e38ebc3e876b0db4b3","slug":"cbse-award-2019-for-39-teachers-from-india-and-abroad-for-significant-contribution-in-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा में अहम योगदान के लिए सीबीएसई अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे देश-विदेश के 39 शिक्षक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिक्षा में अहम योगदान के लिए सीबीएसई अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे देश-विदेश के 39 शिक्षक
Mon, 31 Aug 2020 04:20 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 31 Aug 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
CBSE
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा में अहम योगदान देने वाले देश-विदेश के 39 शिक्षकों को सीबीएसई सम्मानित करेगी। अलग-अलग क्षेत्र के इन शिक्षकों को सीबीएसई अवॉर्ड 2019 से नवाजा जाएगा। इस संबंध में सीबीएसई ने शिक्षकों के नाम की सूची जारी कर दी है। इनमें मस्कट और मॉस्को के तीन शिक्षक भी शामिल हैं। इस अवॉर्ड के लिए राजस्थान की झुंझुनू के पिलानी स्थित बिड़ला बालिका विद्यापीठ की वाइस प्रिंसिपल अनीता मिश्रा को भी चयनित किया गया है। राजस्थान से वह एकमात्र शिक्षक हैं, जो इस पुरस्कार के लिए चुनी गई हैं।
विज्ञापन
इन 39 शिक्षकों में सबसे ज्यादा 12 शिक्षक दिल्ली के हैं, जबकि तमिलनाडू, मप्र, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से 3-3 शिक्षक चुने गए हैं। जबकि पंजाब से दो, चंडीगढ़ से 2, देश के बाहर मस्कट से दो और मॉस्को से एक शिक्षक को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।
विज्ञापन