फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI team reaches former NSE CEO Ramakrishnas house

अज्ञात योगी के फेर में फंसी चित्रा पर शिकंजा: सीबीआई की टीम पहुंची एनएसई की पूर्व सीईओ रामकृष्ण के घर

Fri, 18 Feb 2022 02:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 18 Feb 2022 02:31 PM IST
सार

चित्रा रामकृष्ण पर 'अज्ञात योगी' के इशारे पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का संचालन करने का आरोप है। चित्रा के साथ-साथ आनंद सुब्रमण्यम और रवि नायर के खिलाफ भी सीबीआई ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन
CBI team reaches former NSE CEO Ramakrishnas house
Chitra Ramkrishna, Former CEO and MD of NSE - फोटो : Twitter

विस्तार

एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गुरुवार को आयकर छापे के बाद शुक्रवार को सीबीआई की टीम उनसे पूछताछ करने पहुंची है। 
विज्ञापन

 

चित्रा रामकृष्ण पर 'अज्ञात योगी' के इशारे पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का संचालन करने का आरोप है। चित्रा के साथ-साथ आनंद सुब्रमण्यम और रवि नायर के खिलाफ भी सीबीआई ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। इससे पहले गुरुवार को चित्रा रामकृष्ण के आवास पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। उन पर एनएसई से जुड़ी गुप्त जानकारियां अज्ञात लोगों से साझा करने का भी आरोप है, जिससे उनको अवैध आर्थिक लाभ हुआ था।

सीबीआई की टीम ने चित्रा रामकृष्ण से एनएसई में जल्दी पहुंच हासिल करने की को-लोकेशन सुविधा के दुरुपयोग की जांच के सिलसिले में पूछताछ की। यह जांच दिल्ली स्थित ओपीजी सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक और प्रमोटर संजय गप्ता व अन्यके खिलाफ दर्ज मामले से जुड़ी है। 

विज्ञापन

सेबी, एनएसई के अधिकारी भी घेरे में 
सीबीआई इस मामले में सेबी व एनएसई के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ भी जांच कर रही है। आरोप है कि उक्त कंपनी के मालिक और प्रवर्तक ने एनएसई के अज्ञात अधिकारियों के साथ मिलकर उसके सर्वर का दुरुपयोग किया और एनएसई में अनुचित पहुंच हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में आई सेबी की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि आनंद सुब्रमण्यम को एक्सचेंज के समूह संचालन अधिकारी और प्रबंध निदेशक (एमडी) के सलाहकार के रूप में नियुक्त करने के लिए चित्रा सुब्रमण्यम ने हिमालय में रहने वाले एक अज्ञात योगी से परामर्श किया था। सेबी ने रामकृष्ण पर तीन करोड़ रुपये, एनएसई पर दो-दो करोड़ रुपये, एनएसई के पूर्व एमडी और सीईओ रवि नारायण पर दो करोड़ रुपये और वी आर नरसिम्हन पर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed