अज्ञात योगी के फेर में फंसी चित्रा पर शिकंजा: सीबीआई की टीम पहुंची एनएसई की पूर्व सीईओ रामकृष्ण के घर
चित्रा रामकृष्ण पर 'अज्ञात योगी' के इशारे पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का संचालन करने का आरोप है। चित्रा के साथ-साथ आनंद सुब्रमण्यम और रवि नायर के खिलाफ भी सीबीआई ने लुकआउट नोटिस जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रा रामकृष्ण पर 'अज्ञात योगी' के इशारे पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का संचालन करने का आरोप है। चित्रा के साथ-साथ आनंद सुब्रमण्यम और रवि नायर के खिलाफ भी सीबीआई ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। इससे पहले गुरुवार को चित्रा रामकृष्ण के आवास पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। उन पर एनएसई से जुड़ी गुप्त जानकारियां अज्ञात लोगों से साझा करने का भी आरोप है, जिससे उनको अवैध आर्थिक लाभ हुआ था।
सीबीआई की टीम ने चित्रा रामकृष्ण से एनएसई में जल्दी पहुंच हासिल करने की को-लोकेशन सुविधा के दुरुपयोग की जांच के सिलसिले में पूछताछ की। यह जांच दिल्ली स्थित ओपीजी सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक और प्रमोटर संजय गप्ता व अन्यके खिलाफ दर्ज मामले से जुड़ी है।
सेबी, एनएसई के अधिकारी भी घेरे में
सीबीआई इस मामले में सेबी व एनएसई के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ भी जांच कर रही है। आरोप है कि उक्त कंपनी के मालिक और प्रवर्तक ने एनएसई के अज्ञात अधिकारियों के साथ मिलकर उसके सर्वर का दुरुपयोग किया और एनएसई में अनुचित पहुंच हासिल की।
हाल ही में आई सेबी की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि आनंद सुब्रमण्यम को एक्सचेंज के समूह संचालन अधिकारी और प्रबंध निदेशक (एमडी) के सलाहकार के रूप में नियुक्त करने के लिए चित्रा सुब्रमण्यम ने हिमालय में रहने वाले एक अज्ञात योगी से परामर्श किया था। सेबी ने रामकृष्ण पर तीन करोड़ रुपये, एनएसई पर दो-दो करोड़ रुपये, एनएसई के पूर्व एमडी और सीईओ रवि नारायण पर दो करोड़ रुपये और वी आर नरसिम्हन पर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।