{"_id":"600b43f70e7ba158011067e3","slug":"cbi-starts-investigation-of-mysterious-death-of-yes-bank-vice-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"यस बैंक के वाइस प्रेसिडेंट की रहस्यमयी मौत की सीबीआई जांच शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यस बैंक के वाइस प्रेसिडेंट की रहस्यमयी मौत की सीबीआई जांच शुरू
Sat, 23 Jan 2021 03:01 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 23 Jan 2021 03:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Social Media
यस बैंक के वाइस प्रेसिडेंट धीरज अहलावत की रहस्यमयी मौत की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। धीरज हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले थे और उनका शव पिछले साल दिल्ली के रोहिणी में मिला था। धीरज गुरुग्राम के सेक्टर-46 से 5 अगस्त, 2020 को दोस्त के साथ टहलने निकले थे और आखिरी बार नौकर ने उन्हें देखा था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया, एजेंसी ने केंद्र सरकार की 6 जनवरी की अधिसूचना के बाद केस का जिम्मा संभाला था। हरियाणा सरकार ने 17 अक्तूबर, 2020 को केंद्र सरकार से मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, छह अगस्त को धीरज का शव रोहिणी के सेक्टर 16 में हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से मिला था। शव की पहचान धीरज की बहन ने हाथ पर बंधी राखी से की थी। धीरज के पिता का आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनके बेटे का अपहरण किया और हत्या कर दी।
विज्ञापन