फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI said that Nagaland air hostess Rosy Sangma died due to negligence of Gurugram hospital

CBI: नगालैंड की एयरहोस्टेस की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई ने दायर की FIR, कहा- अस्पताल की लापरवाही से हुई मौत

Thu, 04 Aug 2022 11:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 04 Aug 2022 11:03 PM IST
सार

रोजी संगमा की मौत के मामले में एक साल की लंबी जांच के बाद बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई थी। रोजी की मौत पर सीबीआई ने कहा कि अस्पताल की लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई थी।

विज्ञापन
CBI said that Nagaland air hostess Rosy Sangma died due to negligence of Gurugram hospital
सीबीआई(सांकेतिक) - फोटो : Social media

विस्तार

बीते साल जून में नगालैंड की एक एयर होस्टेस रोजी संगमा की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल के प्रबंध निदेशक और दंत चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की है। सीबीआई ने इस मामलें में इन दोनों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर
रोजी संगमा की मौत के मामले में एक साल की लंबी जांच के बाद बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई थी। रोजी की मौत पर सीबीआई ने कहा कि अस्पताल की लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई थी। जांच एजेंसी ने इस मामले में गुरुग्राम के अल्फा हेल्थ केयर अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ अनुज बिश्नोई और अस्पताल में एक दंत चिकित्सक डॉ अंजलि अशक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304-ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अस्पताल की लापरवाही से हुई मौत
सीबीआई की एफआईआर में कहा गया है कि जांच से पता चला है कि रोजी संगमा को 23 जून, 2021 को 8-10 बार दस्त और दोनों हाथों और दाहिने पैर में दर्द के कारण अल्फा हेल्थ केयर हॉस्पिटल में लाया गया था। उसे उसके दो भाई और भतीजे सैमुअल संगमा यहां लेकर आए थे। जांच में प्रथम दृष्टया खुलासा हुआ है कि रोजी संगमा की मौत डॉ अनुज बिस्नोई और डॉ अंजलि अशक की लापरवाही के कारण हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई की प्राथमिकी में कहा गया है कि डॉ अंजलि अशक ने रोजी का इलाज किया, जिसका खून बह रहा था। जबकि वह एक दंत चिकित्सक थी और उन्हें स्त्री रोग संबंधी मुद्दों की जानकारी नहीं थी। सीबीआई ने दावा किया है कि स्त्री रोग विशेषज्ञ को छह घंटे तक नहीं बुलाया गया था और पांच घंटे तक रक्त नहीं चढ़ाया गया था जिसके कारण रोजी की मृत्यु हो गई।

गृहमंत्रालय ने सौंपी थी सीबीआई को जांच
गौरतलब है कि इस मामले में सांसद अगाथा संगमा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर रहस्यमय मौतों की सीबीआई जांच की मांग की थी। वहीं मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर मौत के मामले में न्याय की मांग की थी। इसके बाद बीते साल जुलाई में ही गृहमंत्रालय ने मामले में सीबीआई जांच के आदेश दे दिए थे। 


ये था मामला
दअसल, दिल्ली के कापसहेड़ा क्षेत्र में रहने वाली रोजी संगमा मूल रूप से नगालैंड के दीमापुर की रहने वाली थी। 23 जून 2021 की रात अचानक तबीयत खराब होने के बाद उसे उपचार के लिए पहले पालम विहार के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां पर खर्च अधिक आने की बात सुनकर परिजन उसे सेक्टर दस क्षेत्र में स्थित निजी अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के जीजा शेखर गांगुली ने आरोप लगाया था कि उसकी मौत अस्पताल में उपचार के दौरान लापरवाही से हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed