{"_id":"5c14e670bdec2256e3527ec2","slug":"cbi-reveals-agusta-westland-accused-christian-michel-funded-foreign-travel-of-2-iaf-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्ता वेस्टलैंड: बिचौलिये मिशेल ने वायुसेना के अधिकारियों को दिया था विदेशी हवाई यात्रा का खर्च","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अगस्ता वेस्टलैंड: बिचौलिये मिशेल ने वायुसेना के अधिकारियों को दिया था विदेशी हवाई यात्रा का खर्च
Sat, 15 Dec 2018 05:03 PM IST
सोनू शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 15 Dec 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
Christian Michel
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में एक नया खुलासा हुआ है। सीबीआई ने शनिवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल ने भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत और मौजूदा अधिकारियों के विदेशी हवाई यात्रा के खर्च दिए थे।
विज्ञापन
इस मामले में अदालत ने मिशेल की सीबीआई हिरासत चार दिनों के लिए और बढ़ा दी है। सीबीआई ने कोर्ट से उसकी हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। सीबीआई ने कोर्ट से कहा कि वे मिशेल को और अधिक सबूतों के साथ अदालत में पेश करना चाहते हैं और इसके लिए वो उसे मुंबई ले जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कहा कि जांच से पता चला है कि मिशेल ने 2009-2013 की अवधि के दौरान दो सेवारत/सेवानिवृत्त वायुसेना के अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों के 92 लाख की हवाई यात्रा का खर्च उठाया था।
विज्ञापन
वहीं, मिशेल के वकील ने कोर्ट से कहा कि मिशेल पर इंटरपोल का नोटिस हटाया जाए। मिशेल की वकील रोजमेरी ने मिशेल से मिलने के लिए CBI हेडक्वार्टर में समय मांगा था, लेकिन CBI के वकील ने मना कर दिया। सीबीआई के वकील का कहना है कि उनके मिलने से जांच प्रभावित हो सकती है, कोर्ट ने मिलने की इजाजत नही दी है।
चूंकि अभी तक मिशेल सीबीआई के सवालों के जवाब ठीक से नहीं दे रहा है और अपने साइन को भी नहीं पहचान रहा है, इसलिए रिमांड का समय बढ़वाया गया है। उसकी जमानत पर सुनवाई अगली तारीख पर यानी 19 दिसंबर को होगी।
#AgustaWestland Case: Patiala House Court extends CBI custody of alleged middleman #ChristianMichel by 4 days. Michel's lawyer Rosemary told the court that she has some more documents regarding the case that she wants to submit in the court. (File pic) pic.twitter.com/hxB72Xk6qh
— ANI (@ANI) December 15, 2018