फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI registers fresh case against suspended railway officer for amassing Rs 2.3 crore 'illicit' assets

Bribery Case: CBI की कार्रवाई, घूसखोरी के आरोप में निलंबित रेलवे ADRM पर नया केस; पाई गई आय से दोगनी संपत्ति

Wed, 19 Jul 2023 01:08 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 19 Jul 2023 01:08 PM IST
सार

सीबीआई ने रिश्वत मामले में 14 जनवरी को गुवाहाटी के मालीगांव में तैनात भारतीय रेलवे सेवा अधिकारी प्रबंधक जितेंद्र पाल सिंह को गिरफ्तार किया था। वहीं, नई प्राथमिकी में लगभग 2.30 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जमा करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
CBI registers fresh case against suspended railway officer for amassing Rs 2.3 crore 'illicit' assets
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने निलंबित अतिरिक्त मंडल रेलवे प्रबंधक (एडीआरएम) के खिलाफ सेवा के दौरान करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि निलंबित एडीआरएम के खिलाफ उनकी सेवा के पिछले छह वर्षों में आय से अधिक 2.30 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में एक नया मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

पहले डेढ़ अब ढाई करोड़ का आरोप

गौरतलब है, केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 1.5 करोड़ रुपये के कथित रिश्वत मामले में 14 जनवरी को गुवाहाटी के मालीगांव में तैनात 1997 बैच के भारतीय रेलवे सेवा अधिकारी प्रबंधक जितेंद्र पाल सिंह को गिरफ्तार किया था। वहीं, नई प्राथमिकी में सिंह पर एडीआरएम के रूप में अपने छह साल के कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर लगभग 2.30 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जमा करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bribery Case: CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की घूसखोरी के आरोप में रेलवे ADRM समेत छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

बता दें, सीबीआई ने 14 जनवरी को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। जितेंद्र पाल सिंह को उस समय हरिओम नामक व्यक्ति से 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। बाद में सीबीआई जांच से पता चला है कि सिंह को कथित तौर पर कुल 1.5 करोड़ रुपये की अवैध रिश्वत मिली थी, जो बिष्णु गुप्ता नाम के एक ठेकेदार के पास पाई गई थी। गुप्ता ने कथित तौर पर रिश्वत की रकम से संबंधित कुछ आंकड़े एक डायरी में दर्ज किए थे। 

जांच में आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद

अधिकारियों ने कहा कि सिंह और उनके सहयोगियों के घरों और कार्यालयों पर तलाशी की गई। इस दौरान, एजेंसी को कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। दस्तावेजों की जांच से सामने आया कि सिंह के पास उनकी आय से लगभग दोगुनी संपत्ति थी। एजेंसी ने आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर 1 जनवरी, 2017 से 14 जनवरी, 2023 तक अवैध संपत्ति जमा की। इतना ही नहीं, सिंह की पत्नी के नाम पर भी अवैध संपत्ति पाई गई है। इसलिए उन पर भी मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed