{"_id":"58f4b9cf4f1c1ba3464706e2","slug":"cbi-registered-fir-against-13-accused-in-narada-sting-operation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारदा स्टिंग मामलाः ममता बोलीं- FIR दर्ज होने का मतलब अपराध की पुष्टि नहीं ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नारदा स्टिंग मामलाः ममता बोलीं- FIR दर्ज होने का मतलब अपराध की पुष्टि नहीं
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Mon, 17 Apr 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के पहले पश्चिम बंगाल की सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेता स्टिंग ऑपरेशन में चुनाव के दौरान पैसा लेते हुए दिखाई दिए थे। नारदा स्टिंग ऑपरेशन मामले की जांच कर रही सीबीआई ने मदन मित्रा, मुकुल रॉय और सौगाता राय सहित टीएमसी के 13 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बात दें कि इस स्टिंग टेप मामले में पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के मंत्री सुब्रत बनर्जी, सोवन चटर्जी, फिरहाद हाकिम, मदन मित्रा, तृणमूल सांसद मुकुल रॉय, सुल्तान अहमद, काकोली घोष दस्तीदार, दो विधायक और एक आईपीएस अधिकारी आरोपी हैं। इसके बाद ममता सरकार की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। यह मामला पिछले कई महीनों से राज्य और केंद्र की राजनीति में गरमाया हुआ था।#FLASH CBI registers FIR against 13 persons including Madan Mitra, Mukul Roy and Saugata Roy among others in Narada sting operation case. pic.twitter.com/4ZPmGqQlWC
— ANI (@ANI_news) April 17, 2017विज्ञापन
विज्ञापन
Others named in CBI's FIR over Narada sting case are: Sultan Ahmed, Iqbal Ahmed, Kakoli Ghosh, Prasun Banerjee, Suvendu Adhikari... (cont.)
— ANI (@ANI_news) April 17, 2017
मामले में सीबीआई द्वारा टीएमसी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, एफआईआर दर्ज होने से अपराध की पुष्टि नहीं होती। इस मामले में राजनीति हो रही है और उनकी पार्टी इसका जवाब राजनीतिक तरीके से ही देगी।Sovan Chatterjee,Subrata Mukherjee,Firhad Hakim,Aparupa Poddar & serving IPS officer Syed Md Hussain Meerza also named in CBI FIR on Narada
— ANI (@ANI_news) April 17, 2017