फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI records statement of woman in Sandeshkhali case

संदेशखली मामला: टीएमसी के पूर्व नेता शाहजहां के खिलाफ आरोपों की जांच जारी, सीबीआई ने दर्ज किया महिला का बयान

Sun, 08 Jun 2025 06:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 08 Jun 2025 06:45 PM IST
सार

सीबीआई की टीम ने पश्चिम बंगाल के संदेशखली में एक महिला का बयान दर्ज कर किया है। महिला ने टीएमसी के पूर्व नेता शेख शाहजहां के खिलाफ शिकायत की थी। महिला ने कहा कि शहजाद को सख्त सजा मिलनी चाहिए और उनकी गिरफ्तारी से महिलाएं सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन
CBI records statement of woman in Sandeshkhali case
सीबीआई - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम रविवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली पहुंची। टीम ने वहां की एक स्थानीय महिला का बयान दर्ज किया। यह बयान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व नेता शेख शाहजहां के खिलाफ पहले दर्ज कराई गई शिकायत के संबंध में दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की टीम ने झुमा मंडल के बयान दर्ज किया है और इसकी जांच की जाएगी। सीबीआई अधिकारी ने कहा, हमने उनका बयान दर्ज कर लिया है, जिसे वह निजी रखना चाहती थीं। उनका बयान जांच के दायरे में आएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'अगले साल तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाएगी एनडीए', अमित शाह का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


झुमा मंडल ने कहा, मैंने अपनी शिकायत (सीबीआई में) पहले ही दर्ज कराई थी। मैंने जो कुछ भी उन्हें बताया वह निजी है। हम सभी चाहते हैं कि शाहजहां को फांसी की सजा मिले। संदेशखली की महिलाएं तबसे सुरक्षित हैं, जबसे शाहजहां को हिरासत में लिया गया है। हमें पूरा यकीन है कि जब वह बाहर आएंगे, तो फिर से हमारा उत्पीड़न शुरू करेंगे। 

अधिकारी ने बताया कि महिला उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली के नाजात में भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की रैली में शामिल होने गई थीं। बाद में, महिला का बयान धमाखली के एक गेस्ट हाउस में दर्ज किया गया।


ये भी पढ़ें: Politics: राहुल गांधी के फिक्सिंग वाले आरोप पर भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग, महाराष्ट्र में वार-पलटवार तेज

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर जनवरी 2024 में हमला किया गया था और उनके वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए थे, जब वे संदेसखली में शाहजहां के आवास पर एक छापेमारी करने गए थे। यह छापेमारी एक बड़ी राशन वितरण घोटाले से जुड़ी थी। इसके बाद संदेशखली की कई महिलाओं ने शाहजहां और उनके लोगों पर जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, जो मछली पालन और व्यापार से जुड़े हैं।

सीबीआई की टीम के उनके घर पहुंचने पर झुमा मंडल वहां मौजूद नहीं थीं। सीबीआई ने पांच जनवरी की घटनाओं से जुड़े तीन मामलों की जंच अपने हाथ में ली है। शाहजहां को राज्य पुलिस ने 29 फरवरी 2024 को गिरफ्तार किया था और 6 मार्च को सीबीआई ने उन्हें अपनी हिरासत में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed