{"_id":"6335d9ca5c564e25ee0f5075","slug":"cbi-raids-in-many-states-against-illegal-drugs-business-and-175-people-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI Raids: अवैध ड्रग्स कारोबार के खिलाफ कई राज्यों में सीबीआई के छापे, 175 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CBI Raids: अवैध ड्रग्स कारोबार के खिलाफ कई राज्यों में सीबीआई के छापे, 175 लोग गिरफ्तार
Thu, 29 Sep 2022 11:15 PM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:15 PM IST
सार
6,600 संदिग्धों को ट्रैक किया गया और 127 मामले दर्ज किए गए। इसमें 175 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें छह भगोड़े और घोषित अपराधी शामिल थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशे और अवैध ड्रग्स के कारोबार पर नकेल कसने के लिए सीबीआई ने एनसीबी, इंटरपोल और पुलिस के साथ मिलकर कई राज्यों में छापामारी की है। एजेंसियों के संयुक्त अभियान को ‘ऑपरेशन गरुड़’ नाम दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय तालमेल और इंटरपोल की मौजूदगी में देश की विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों का ये संयुक्त वैश्विक अभियान नशे की तस्करी से जुड़ी सूचनाओं के आदान-प्रदान के बाद अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि अभियान में पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, महाराष्ट्र और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) समेत आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस ने भाग लिया। इस दौरान 6,600 संदिग्धों को ट्रैक किया गया और 127 मामले दर्ज किए गए। इसमें 175 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें छह भगोड़े और घोषित अपराधी शामिल थे।
विज्ञापन
ये नशीले पदार्थ, अवैध ड्रग्स हुए बरामद
अभियान के दौरान 5.125 किलोग्राम हेरोइन सहित अवैध ड्रग्स और नशीले पदार्थ, 33.936 किलो गांजा, 3.29 किलो चरस, 1,365 ग्राम मेफेड्रोन, 33.80 ग्राम स्मैक, 87 टैबलेट, 122 इंजेक्शन, ब्यूप्रेनोर्फिन की 87 सीरिंज, 946 अल्पाजोलम की गोलियां, 105.997 किलो ट्रामाडोल, 10 ग्राम हैश ऑयल, 0.9 ग्राम एक्स्टसी गोलियां, 1.150 किलो अफीम, 30 किलो अफीम की भूसी बरामद की गई है।
विज्ञापन