Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI Questions Sujit Bose in West Bengal Municipality Recruitment Scam

भर्ती घोटाले में फंसे बंगाल के पूर्व मंत्री: जेल पहुंची सीबीआई ने सुजीत बोस से की पूछताछ, बेटे पर भी आरोप

Sat, 21 Nov 2026 05:30 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 21 Nov 2026 05:30 PM IST
सार

सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस से नगर पालिका भर्ती घोटाले में जेल के अंदर करीब तीन घंटे पूछताछ की। ईडी का आरोप है कि बोस और उनके बेटे ने अवैध तरीके से नगर पालिकाओं में नियुक्तियां कराने की सिफारिश की और भ्रष्टाचार की रकम कारोबार में लगाई। बोस इन आरोपों से इनकार करते हैं और उनकी जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं। सीबीआई अब भर्ती अनियमितताओं से जुड़े कर्मचारियों, पूर्व पदाधिकारियों और अधिकारियों से भी पूछताछ कर रही है।
 

विज्ञापन
CBI Questions Sujit Bose in West Bengal Municipality Recruitment Scam
सीबीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में नगर पालिका भर्ती घोटाले की जांच तेज हो गई है। केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने शनिवार को जेल में बंद पूर्व मंत्री सुजीत बोस से पूछताछ की। करीब तीन घंटे चली पूछताछ में दक्षिण दमदम नगर पालिका में भर्ती के दौरान कथित गड़बड़ियों और उनकी भूमिका को लेकर सवाल किए गए। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी इस मामले की जांच कर रहा है। बोस पर आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे के साथ मिलकर अवैध तरीके से लोगों को नगर पालिकाओं में नौकरी दिलाई। हालांकि, उन्होंने घोटाले में शामिल होने के आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन


जेल में पहुंचकर सीबीआई ने क्या पूछताछ की?
सीबीआई के अधिकारियों की एक टीम शनिवार को प्रेसीडेंसी करेक्शनल होम पहुंची। यहां पूर्व मंत्री सुजीत बोस से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई। जांच एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ मुख्य रूप से दक्षिण दमदम नगर पालिका में भर्ती प्रक्रिया के दौरान कथित अनियमितताओं और उसमें बोस की भूमिका पर केंद्रित रही। इस मामले में सीबीआई और ईडी दोनों जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


सुजीत बोस पर क्या आरोप हैं?
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का आरोप है कि सुजीत बोस और उनके बेटे ने नगर पालिकाओं में अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां कराने के लिए उम्मीदवारों की सिफारिश की थी। एजेंसी के मुताबिक, इन कथित अवैध नियुक्तियों से भ्रष्टाचार के जरिए जुटाई गई रकम को अलग-अलग कारोबारी प्रतिष्ठानों में निवेश किया गया। बोस ने घोटाले में अपनी भूमिका से इनकार किया है। वह कई बार अदालत में जमानत के लिए आवेदन कर चुके हैं, लेकिन उनकी याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चार्जशीट में बोस का नाम क्यों नहीं था?
सीबीआई ने इस मामले में पहले ही चार्जशीट दाखिल कर दी थी, लेकिन उसमें सुजीत बोस का नाम शामिल नहीं था। बाद में जांच एजेंसी ने अदालत से जेल में बंद पूर्व मंत्री से पूछताछ की अनुमति मांगी। अदालत से मंजूरी मिलने के बाद शनिवार को अधिकारी प्रेसीडेंसी जेल पहुंचे और उनसे पूछताछ की।
  • बोस को ईडी ने विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद मई में गिरफ्तार किया था।
  • सीबीआई ने अदालत से जेल में पूछताछ की अनुमति मिलने के बाद जांच आगे बढ़ाई।
  • इस मामले में बोस की बेटी मोहिनी बोस से भी सीबीआई पूछताछ कर चुकी है।

अब किन लोगों से हो रही है पूछताछ?
सीबीआई ने हाल के दिनों में नगर पालिका भर्ती में कथित गड़बड़ियों की जांच तेज कर दी है। एजेंसी अलग-अलग नगर पालिकाओं के कर्मचारियों, पूर्व पदाधिकारियों और सरकारी अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुला रही है। जांच का दायरा उन नियुक्तियों तक है, जिनमें कथित तौर पर अनियमित तरीके अपनाए गए थे। एजेंसी भर्ती प्रक्रिया में शामिल लोगों और कथित सिफारिशों की कड़ियों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed