{"_id":"5c589744bdec2273970e4783","slug":"cbi-officials-claim-police-wanted-to-know-our-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई अधिकारियों का दावा, पुलिस हमारा प्लान जानना चाहती थी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई अधिकारियों का दावा, पुलिस हमारा प्लान जानना चाहती थी
Tue, 05 Feb 2019 01:19 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
CBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता पुलिस कमिश्नर के यहां पूछताछ करने पहुंचे सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि राज्य पुलिस उनसे उनके जांच संबंधी प्लान के बारे में जानकारी चाहती थी। रविवार को हिरासत में लिए गए सीबीआई अधिकारियों में से एक ने बताया कि कोलकाता पुलिस से हमने जांच में सहयोग मांगा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस हमें जबरन थाने ले गई और हिरासत में रखा। इसके चलते हम पूछताछ नहीं कर सके और हमें लौटना पड़ा।
विज्ञापन
कोलकाता पुलिस हमसे हमारी जांच के बारे में जानकारी चाहती थी। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने पूछताछ के लिए राजीव कुमार को तीन बार समन भेजा लेकिन वो उपस्थित नहीं हुए थे। सूत्रों के मुताबिक राजीव कुमार को पहला नोटिस 18 अक्तूबर, 2017 को दिया गया। तब उन्होंने कहा कि त्योहार होने के कारण वह कानून-व्यवस्था संभालने में लगे हैं। इसके बाद 23 अक्तूबर, 2017 और बीते साल 8 दिसंबर को भी उन्हें नोटिस दिया गया। दिसंबर के नोटिस के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें सवाल भेज दिए जाएं वह जवाब दे देंगे।
विज्ञापन
सीबीआई ने जिस पुलिस से मदद मांगी, उसी ने हिरासत में लिया
सीबीआई ने वह पत्र जारी किया है, जिसमें कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के खिलाफ सीक्रेट ऑपरेशन चलाने से पहले स्थानीय पुलिस से मदद मांगी गई थी। एजेंसी के अधिकारी प्रसेनजित मुखर्जी के हस्ताक्षर से जारी पत्र में कहा गया है कि कमिश्नर के 2 नं. लाउडन स्ट्रीट बंगले पर सीक्रेट ऑपरेशन के लिए सीबीआई टीम जा रही है। उसे पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। कोलकाता पुलिस ने मदद देना तो दूर शहर के पुलिस कमिश्नर के निवास पर पहुंच सीबीआई अधिकारियों को उल्टे हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन