फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI officer was recovering five crores extortion, case registered

सीबीआई अफसर वसूल रहा था पांच करोड़ रंगदारी, मामला दर्ज

Sat, 09 Nov 2019 04:39 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 09 Nov 2019 04:39 AM IST
विज्ञापन
CBI officer was recovering five crores extortion, case registered
सीबीआई(फाइल फोटो)

सीबीआई ने एक गुजराती कारोबारी से पांच करोड़ रुपये की कथित वसूली करने के आरोप में अपने ही अफसर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि अधिकारी ने ईडी और इनकम टैक्स के छापे की धमकी देकर कारोबारी से यह वसूली कर रहा था।

विज्ञापन


आरोपों की प्रारंभिक जांच के बाद एजेंसी ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि गांधीनगर में उस वक्त बतौर इंस्पेक्टर तैनात सुनील नायर ने कारोबारी शैलेश भट्ट से पैसा ऐंठने के लिए पिछले साल फरवरी में आपराधिक साजिश रची। नायर ने भट्ट को सीबीआई के गांधीनगर कार्यालय में बुलाकर बिटकॉइन के जरिए काला धन कमाने पर ईडी और आयकर विभाग की कार्रवाई की कथित धमकी दी। नायर अभी शिलांग में तैनात है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि नायर ने कथित काले धन के मुद्दे पर चुप्पी साधे रखने के लिए कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये मांगे पर  बातचीत के बाद वह पांच करोड़ रुपये पर राजी हो गया। बाद में भट्ट ने चार करोड़ और 60 लाख रुपये की दो किश्तों में नायर को पैसे दिए। प्राथमिकी में कहा गया कि भट्ट की बिटकॉइन से जुड़े किसी मामले में कभी जांच नहीं की गई और न ही वह किसी मामले में कोई वांछित आरोपी, गवाह या संदिग्ध था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed