फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI lodges FIR against nine NTPC officials

सीबीआई ने एनटीपीसी के 9 अधिकारियों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

Tue, 16 Feb 2021 03:46 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 16 Feb 2021 03:46 AM IST
विज्ञापन
CBI lodges FIR against nine NTPC officials
सीबीआई - फोटो : ani

छत्तीसगढ़ में निर्माणाधीन 4,000 मेगावाट लारा विद्युत संयंत्र के लिए सीमेंट और स्टील की कथित कमी को लेकर एनटीपीसी के 9 पूर्व और मौजूदा अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि करीब एक करोड़ रुपये की सामग्री की कमी थी।

विज्ञापन


एनटीपीसी ने दिसंबर 2019 को सीबीआई से आरोपी अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की थी। अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी छत्तीसगढ़ सरकार के उसके अधिकार क्षेत्र में जांच करने की सहमति वापस लेने के कारण इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सकी।
विज्ञापन


इसके बाद एजेंसी ने सरकार से जांच की इजाजत मांगी उसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में जिन अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, उनके नाम हैं एजीएम बीपी बिस्वाल (सेवानिवृत्त) और बर्खास्त अधिकारी डीजीएम बीएन प्रसाद। इसके अलावा मौजूदा कार्यरत अधिकारी डीजीएम एसएन मंडल, सहायक प्रबंधक एसके मिश्रा, इंजीनियर एसके साहू और जूनियर इंजीनियर कनक साहा, हर्षवर्धन मथिया, सुधीर पुरोहित और एलपी रत्रे के नाम भी एफआईआर में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed