{"_id":"59b763594f1c1bf17f8b61d6","slug":"cbi-informs-supreme-court-that-karti-chidambaram-has-25-properties-in-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI ने SC को दी जानकारी, कार्ति चिदंबरम की विदेश में हैं 25 प्रॉपर्टीज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
CBI ने SC को दी जानकारी, कार्ति चिदंबरम की विदेश में हैं 25 प्रॉपर्टीज
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
कार्ती चिदंबरम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की विदेश में करीब 25 ऐसी प्रॉपर्टीज हैं, जो केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निशाने पर हैं। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को विदेश में प्रॉपर्टीज होने की जानकारी दी। मामले की सुनवाई कर रही चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा की पीठ ने सीबीआई को आदेश दिए हैं कि मामले की अगली सुनवाई में वे इससे जुड़ी पूरी जानकारी से साथ पेश हों।
विज्ञापन
कार्ति की तरफ से कोर्ट में पहुंचे कपिल सिब्बल ने कहा कि चिदंबरम के बेटे होने के चलते उन्हें निशाने पर लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्ति से जब पूछताछ हो रही थी उस वक्त एक भी सवाल विदेश में प्रॉपर्टीज पर नहीं पूछा गया था। अगर सरकार, आयकर विभाग और सीबीआई साबित कर देती है कि उनकी विदेश में प्रॉपर्टीज हैं, तो वे तैयार है कि सरकार इन प्रॉपर्टीज पर शिकंजा कस ले।
विज्ञापन
पढ़ें: INX मीडिया मामले में कार्ति को बड़ा झटका, मद्रास हाईकोर्ट से नहीं मिली कोई राहत
विज्ञापन
वहीं सीबीआई ने सिब्बल की बात का जवाब देते हुए कहा कि कार्ति ने कंपनियों की आड़ में इन प्रॉपर्टीज का मालिकाना रखा हुआ है। कोर्ट ने सीबीआई को कहा कि वो गोपनीय ढंग में प्रॉपर्टीज से जुड़ी जानकारी कोर्ट को मुहैया कराए।
कार्ति पर आरोप है कि वर्ष 2007 में जब पी चिदंबरम वित्त मंत्री थे, उस वक्त आईएनएक्स मीडिया कंपनी ने विदेशी निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एफआईपीबी) से क्लीयरेंस लेकर 305 करोड़ रुपये विदेशी फंड प्राप्त किए थे।पी चिदंबरम ने कार्ति पर सीबीआई द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि सरकार उनके बेटे को निशाना बनाने के लिए सीबीआई और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।