फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI goes to Delhi High Court to take lobbyist Deepak Talwar in remand

लॉबिस्ट दीपक तलवार को हिरासत में लेने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची सीबीआई

Tue, 19 Feb 2019 06:12 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 19 Feb 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
CBI goes to Delhi High Court to take lobbyist Deepak Talwar in remand
दीपक तलवार - फोटो : amar ujala

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेशी अनुदान कानून, एफसीआरए (विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम) के कथित उल्लंघन से संबंधित मामले में पूछताछ के लिए लॉबिस्ट दीपक तलवार को हिरासत मे लेने के अनुरोध के साथ मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति अनु मल्होत्रा की पीठ ने गैर सकरकारी संगठन (एनजीओ) एडवांटेजेज इंडिया प्राईवेट इंडिया और इसके सचिव मनीष गर्ग से सीबीआई की याचिका पर जवाब मांगा है। तलवार पहले इस संगठन के अध्यक्ष थे। 

विज्ञापन


तलवार को 30 जनवरी को दुबई से लाया गया था और धनशोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने उसे गिरफ्तार किया था। वह इस समय न्यायिक हिरासत में है। सीबीआई ने अदालत को बताया कि इस गैर सरकारी संगठन को 2012 से 2013 और 2015 से 2016 के दौरान 90.72 करोड़ रूपये का विदेशी योगदान मिला था।
विज्ञापन


सीबीआई के वकील राजदीप बेहुरा ने अदालत को बताया कि साजिश का पता लगाने और इस संगठन को मिली राशि के असली लाभार्थियों का पता लगाने के लिए तलवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की आवश्यकता है। सीबीआई ने कहा कि जांच में खुलासा हुआ है कि एनजीओ को मिली विदेशी राशि का दुरूपयोग हुआ और कुछ दूसरे उद्देश्यों के लिए इसका इस्तेमाल हुआ। अदालत इस मामले में अब 27 फरवरी को आगे सुनवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed