फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI forms SIT for mallya and augusta matter investigation

यूपीए कार्यकाल में हुए घोटालों की जांच करेगी सीबीआई की विशेष एसआईटी

Thu, 09 Jun 2016 05:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Jun 2016 05:19 PM IST
विज्ञापन
CBI forms SIT for mallya and augusta matter investigation
- फोटो : indian express

यूपीए के कार्यकाल में हुए अगस्ता वेस्टलैंड सहित अन्य घोटालों की जांच में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। सीबीआई की निगरानी में हो रही इन घोटालों की जांच अब सीबीआई की विशेष जांच टीम (SIT) करेगी। गुजरात काडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्‍थाना के नेतृत्व में गठित होने वाली एसआईटी जल्द से जल्द इन मामलों की जांच कर सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है सीबीआई की इस विशेष जांच टीम यूपीए के कार्यकाल में हुए अगस्ता घोटाले, विजय माल्या के बैंकों के पैसे डकारने सहित अन्य कई बड़े घोटालों की जांच करेगी। इस विशेष टीम का इंचार्ज गुजरात काडर के उन्हीं आईपीएस अधिकारी राकेश अस्‍थाना को बनाया जाएगा जिन्होंने लालू यादव के चारा घोटाले सहित आसाराम मामले की जांच की है। 
विज्ञापन


बताया जाता है गोधरा कांड की जांच भी राकेश अस्‍थाना के नेतृत्व वाली टीम ने की थी। उन्हें गुजरात काडर का काफी तेज तर्रार अधिकारी माना जाता है। सूत्रों के अनुसार सरकार की मंशा है कि भ्रष्टाचार के इन मामलों की तेजी से जांच होनी चाहिए क्योंकि सुस्त जांच की वजह से सरकार के भ्रष्टाचार से निपटने के दावों पर सवाल लगता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed