फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI files two fresh cases against Chota Rajan

सीबीआई ने छोटा राजन के खिलाफ दर्ज किए दो नए मामले  

Mon, 28 Mar 2016 12:23 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Mar 2016 12:23 AM IST
सार

  • महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों के अनुरोध पर दर्ज किए गए दो नए मामले
  • पिछले साल अक्टूबर में इंडोनेशियाई पुलिस की मदद से हुआ गिरफ्तार
     

विज्ञापन
CBI files two fresh cases against Chota Rajan
छोटा राजन

विस्तार

जेल में बंद गैंगस्टर छोटा राजन के खिलाफ सीबीआई ने दो नए मामले दर्ज किए हैं। महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों के अनुरोध पर उसके खिलाफ अपने दुश्मनों की कथित हत्या करवाने और मुंबई में एक कारोबारी की हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों ने बताया कि पहला मामला फरवरी 2010 का है। यह मामला मुंबई के भिंडी बाजार में अंजाम दिए गए शूटआउट का है, जिसमें शकील मोडक और इरफान कुरैशी मारे गए थे, जबकि आसिफ दाढ़ी घायल हो गया था। मोडक एक प्रतिष्ठित नेता का करीबी बताया जाता था। यह नेता विधायक भी रह चुके हैं। मोडक मत्स्य उत्पादन के कारोबार से जुड़ा था, तो कुरैशी प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था
विज्ञापन


वहीं, दूसरा मामला जो अंडरवर्ल्ड डॉन राजन के खिलाफ दर्ज किया गया है। उसमें मुंबई के एक व्यापारी बीआर शेट्टी की हत्या का प्रयास करने का मामला है। अक्टूबर 2012 में मोटरसाइकिल पर आए कुछ बंदूकधारियों ने शेट्टी को मारने की कोशिश की थी। आरोप है कि ये लोग छोटे राजन से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले इस मामले की जांच अंबोली पुलिस कर रही थी, लेकिन अब सीबीआई ने यह मामला अपने हाथ में ले लिया है। बता दें कि छोटा राजन को पिछले साल अक्टूबर में इंडोनेशियाई पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में उसे भारत भेज दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed