{"_id":"65745160ce83bba7b9058aa9","slug":"cbi-files-charge-sheet-against-9-people-in-connection-with-killing-of-55-year-old-naga-woman-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: CBI ने आरोपियों के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र, नागा महिला की हत्या का मामला; पढ़ें...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: CBI ने आरोपियों के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र, नागा महिला की हत्या का मामला; पढ़ें...
Sat, 09 Dec 2023 05:07 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sat, 09 Dec 2023 05:07 PM IST
सार
नागा समुदाय की महिला की हत्या के नौ आरोपियों के खिलाफ सीबीआई ने आरोप पत्र दायर किया है।
विज्ञापन
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : ANI
विस्तार
मणिपुर राज्य में 15 जुलाई को जातीय हिंसा के दौरान भीड़ द्वारा नागा समुदाय की महिला की हत्या की गई थी। मामले पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने नौ लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की है।
गुवाहाटी में एक विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया गया है। सीबीआई के मुताबिक इस हत्या जैसे जघन्य अपराध के लिए 9 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है।
बता दें इम्फाल स्थित पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के बाद मणिपुर सरकार के अनुरोध पर केंद्रीय जांच ब्यूरो मामले की जांच शुरु की थी। सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि 15 जुलाई को हथियारबंद बदमाशों ने एक महिला को बंधक बनाया। अपहरण के बाद महिला का शव बरामद किया गया था। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने सहित आगे की जांच जारी है।