{"_id":"61c72ee2347b747ad0583587","slug":"cbi-files-2-supplementary-chargesheets-over-illegal-remittence-worth-crores-through-bob","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: 6 हजार करोड़ की अवैध भुगतान मामले में सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई: 6 हजार करोड़ की अवैध भुगतान मामले में सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट
Sat, 25 Dec 2021 08:16 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 25 Dec 2021 08:16 PM IST
सार
केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि लोगों के एक समूह ने कई अन्य खातों के माध्यम से खाते खोले और उनमें धन जमा किया।
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा
- फोटो : Social Media
विस्तार
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने दिल्ली में बैंक ऑफ बड़ौदा की एक शाखा से हांगकांग में 6,000 करोड़ रुपये के कथित अवैध भुगतान के संबंध में दो पूरक आरोप पत्र दायर किए हैं। सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष दायर आरोपपत्र में केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि लोगों के एक समूह ने कई अन्य खातों के माध्यम से खाते खोले और उनमें धन जमा किया।
विज्ञापन
सीबीआई ने पूरक चार्जशीट में नौ आरोपियों तनुज गुलाटी, ईश कुमार, उज्जवल सूरी, हनी गोयल, साहिल वाधवा, राकेश कुमार, सागर गुलाटी, भानु गुलाटी और वीपीसी मैनेजमेंट कंसल्टेंट्स प्रा. लिमिटेड को नामजद किया है। 2015 में एजेंसी ने बैंक के कई अधिकारियों और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था जिन्होंने भुगतान की आड़ में बैंक ऑफ बड़ौदा की अशोक विहार शाखा से 59 चालू खाताधारकों द्वारा दक्षिण पूर्व एशियाई देशों को 6,000 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया।
विज्ञापन
सीबीआई सूत्रों ने कहा कि एजेंसी ने पाया है कि बैंक की अशोक विहार शाखा अपेक्षाकृत नई थी और 2013 में ही विदेशी मुद्रा लेनदेन की अनुमति मिली थी। उन्होंने कहा कि जुलाई 2014 और 2015 के बीच किए गए लगभग 8,000 लेनदेन के माध्यम से 6,000 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए गए थे।
विज्ञापन