फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI filed a supplementary chargesheet in PNB scam naming prime accused Nirav Modi's sister as an accused

पीएनबी घोटाला: सीबीआई ने दाखिल की पूरक चार्जशीट, नीरव मोदी की बहन को बनाया आरोपी

Mon, 24 Mar 2025 10:17 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 24 Mar 2025 10:17 PM IST
सार

पीएनबी बैंक घोटाले में सीबीआई ने पूरक आरोपपत्र दाखिल की है। सीबीआई ने सोमवार को करोड़ों रुपए के पीएनबी घोटाले में दायर पूरक आरोपपत्र में मुख्य आरोपी नीरव मोदी की बहन पूरवी मेहता को भी आरोपी बनाया है।

विज्ञापन
CBI filed a supplementary chargesheet in PNB scam naming prime accused Nirav Modi's sister as an accused
नीरव मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में एक पूरक चार्जशीट दाखिल की है। जिसमें मुख्य आरोपी नीरव मोदी की बहन पूरवी मेहता को आरोपी बनाया गया है। सीबीआई ने यह चार्जशीट विशेष सीबीआई अदालत में विशेष लोक अभियोजक ए. लिमोसिन के माध्यम से दाखिल की।
विज्ञापन


इनके नाम भी चार्जशीट में शामिल
चार्जशीट में पूरवी  मेहता के अलावा फायरस्टार ग्रुप ऑफ कंपनियों के अधिकारी आदित्य नानावटी को भी आरोपी बनाया गया है। बेल्जियम की नागरिक पूरवी मेहता पर आरोप है कि उन्होंने पीएनबी से जारी किए गए लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए प्राप्त फंड का लाभ उठाया।हालांकि, सीबीआई ने उनके पति मयंक मेहता(ब्रिटेन के नागरिक) को इस मामले में आरोपी नहीं बनाया।
विज्ञापन

 
ईडी केस में सरकारी गवाह बने पूरवी और मयंक मेहता
इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूरवी और मयंक मेहता को आरोपी बनाया गया था। लेकिन अब दोनों इस केस में सरकारी गवाह बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरव मोदी और मेहुल चोकसी मुख्य आरोपी
नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चोकसी इस घोटाले के मुख्य आरोपी हैं। इन पर पीएनबी बैंक की मुंबई स्थित ब्रैडी हाउस शाखा के अधिकारियों को रिश्वत देकर 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी करने का आरोप है।

Maharashtra: 'कुणाल कामरा की कॉल रिकॉर्डिंग, सीडीआर और बैंक स्टेटमेंट की होगी जांच', मंत्री योगेश कदम का बयान

चोकसी अब बेल्जियम में, नीरव मोदी लंदन की जेल में
मेहुल चोकसी 2018 से एंटीगुआ में रह रहा था, लेकिन हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अब बेल्जियम के एंटवर्प शहर में अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा है और उसने वहां का रेजिडेंसी कार्ड हासिल कर लिया है। नीरव मोदी पिछले छह साल से लंदन की जेल में बंद है और भारत प्रत्यर्पण से बचने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed