{"_id":"5c57579ebdec22116d2d7f2a","slug":"cbi-fear-chit-fund-probe-docs-can-destroy-by-kolkata-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई को है डर, दफ्तर से अहम दस्तावेज नष्ट कर सकती है बंगाल पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई को है डर, दफ्तर से अहम दस्तावेज नष्ट कर सकती है बंगाल पुलिस
Mon, 04 Feb 2019 02:35 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 04 Feb 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
जी नागेश्वर राव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के चर्चित चिटफंड घोटाला मामले में रविवार को कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर सीबीआई की टीम के पहुंचने बाद से बवाल जारी है। कोलकाता पुलिस और सीबीआई के बीच शुरू हुई झड़प, फिर सीबीआई के 5 अधिकारियों की गिरफ्तारी, फिर ममता बनर्जी का पुलिस कमिश्नर के पक्ष में समर्थन में बैठना और इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष का एक हो जाना, महज कुछ घंटों में देश की राजनीति में बवाल मच गया।
विज्ञापन
इस बीच सीबीआई के अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव ने कहा कि एजेंसी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाएगी और बताएगी कि पश्चिम बंगाल पुलिस सहयोग नहीं कर रही। राजीव कुमार के खिलाफ पर्याप्त सुबूत हैं।
विज्ञापन
उन्होंने जांच से जुड़े सुबूतों को नष्ट करने और न्याय में बाधा डालने का काम किया है। वह सभी दस्तावेज सौंपने में हमारा सहयोग नहीं कर रहे हैं और बहुत सारे सुबूत गायब हो गए हैं। हम सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार इस चिट फंड मामले की जांच कर रहे हैं। सीबीआई को डर है कि बंगाल पुलिस सीबीआई के दफ्तर से इस घोटाले के सभी दस्तावेत नष्ट कर सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि सीबीआई टीम रविवार को कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर पहुंची थी। उनके घर पर सीबीआई द्वारा वारंट या कोई अन्य आदेश नहीं दिखा पाने के कारण स्थानीय पुलिस के साथ उनकी हाथापाई हुई।
खबर मिलते ही सीएम ममता बनर्जी, डीजीपी व अन्य आलाधिकारियों संग कमिश्नर के घर पहुंची और इसके बाद सीबीआई के पांच अधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।