{"_id":"5be65a18bdec226eee1b7d6b","slug":"cbi-dispute-asthana-claim-he-was-in-london-during-the-period-when-the-alleged-bribe-took-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई विवाद: राकेश अस्थाना की सफाई- घूस मिलने की तारीखों पर मैं ब्रिटेन में था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई विवाद: राकेश अस्थाना की सफाई- घूस मिलने की तारीखों पर मैं ब्रिटेन में था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
राकेश अस्थाना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई में पिछले कुछ दिनों से दो अधिकारियों के बीच अतंर्कलह देखने को मिल रही है। दोनों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। अब इस पूरे विवाद पर सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना ने सफाई दी है। उनका कहना है कि हैदराबाद के व्यवसायी सतीश बाबू सना ने उन्हें जिस समय घूस देने की बात कही है, उस अवधि वह लंदन गए हुए थे।
विज्ञापन
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार अस्थाना ने इस दावे को भी खारिज किया है कि व्यवसायी ने उनसे उस दौरान दिल्ली स्थित दफ्तर में मुलाकात की थी। सीबीआई में शुरू हुई इस जंग का पता तब चला जब जांच एजेंसी ने अपने विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। इसके बाद अस्थाना ने केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) को पत्र लिखा और कहा कि आलोक वर्मा ने उस व्यवसायी से घूस ली है जिसके मामले की जांच एजेंसी कर रही है।
विज्ञापन
मामला बढ़ने पर पिछले महीने केंद्र सरकार ने दोनों अधिकारियों को छुट्टी पर भेज दिया। इसके बाद दोनों अधिकारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने का जिम्मा सीवीसी को सौंप दिया। जांच से जुड़े सूत्रों ने कहा कि मुख्य गवाह सतीश बाबू सना राकेश अस्थाना के खिलाफ दिए अपने बयान पर अडिग है। दोनों अधिकारियों ने एक दूसरे पर इस व्यवसायी से घूस लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सीबीआई द्वारा अस्थाना के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार सतीश बाबू सना ने दो भाईयों सोमेश और मनोज प्रसाद के जरिए सीबीआई के अधिकारी को घूस दी थी ताकि वह मनी लांड्रिंग के मामले में होने वाली पूछताछ से बच सके। उससे मीट व्यापारी मोईन कुरैशी से संबंधित मामले में पूछताछ की जा रही थी। अस्थाना ने सीवीसी के कमिश्नर केवी चौधरी को बताया है कि 2 और 13 दिसंबर 2017 को वह भगोड़े विजय माल्या के मामले की सुनवाई के लिए लंदन में थे। अपने बयान में सना ने इन तारीखों पर अस्थाना को घूस की रकम देने की बात कही है।
रिपोर्ट इस बात की पुष्टि करते हैं कि अस्थाना 3 दिसंबर को दिल्ली से निकले थे और 15 दिसंबर तक लंदन में रुके थे। वहीं सतीश बाबू के बयान के अनुसार वह पिछले साल 2 दिसंबर को दुबई गया और सोमेश और मनोज प्रसाद से मुलाकात की। उन्होंने कथित तौर पर उसे वाट्सएप में अधिकारी की तस्वीर दिखाई और उनसे बात करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि यदि वह 5 करोड़ रुपये दे देगा तो उससे कोई पूछताछ नहीं की जाएगी।