Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI deports Mohd Mazin from UAE accused of exploiting 14 women on marriage pretext

महाराष्ट्र: 14 महिलाओं से शादी का वादा कर वर्षों करता रहा शोषण, यूएई से भारत लाया गया आरोपी, ऐसे मिली कामयाबी

Fri, 20 Nov 2026 12:33 PM IST
अमन मौर्या डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Fri, 20 Nov 2026 12:33 PM IST
सार

शादी का झांसा देकर 14 महिलाओं का शोषण करने के आरोपी मोहम्मद माजिन को सीबीआई ने यूएई से भारत लाया है। महाराष्ट्र पुलिस के अनुरोध पर इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था। 20 नवंबर को उसे कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे लाया गया।

विज्ञापन
CBI deports Mohd Mazin from UAE accused of exploiting 14 women on marriage pretext
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर, 'रेड नोटिस' वाले व्यक्ति मोहम्मद माज़िन को यूएई से भारत वापस लाने (डिपोर्टेशन) में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई 20.11.2026 को पूरी हुई।
विज्ञापन


यह व्यक्ति महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज एक मामले में वांछित था। उसने पीड़िता को शादी का झूठा वादा देकर अपने जाल में फंसाया, उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका शारीरिक, मानसिक तथा आर्थिक शोषण किया। इसमें उससे धोखे से 18 लाख रुपये ऐंठना भी शामिल है। सक्षम अदालत में चार्जशीट पहले ही दाखिल की जा चुकी है। जांच में यह भी पता चला कि उसने शादी के बहाने 13 अन्य महिलाओं का भी इसी तरह शोषण किया था, उनसे पैसे लिए थे और उनके साथ अंतरंग पलों के वीडियो भी रिकॉर्ड किए थे। इसके बाद आरोपी विदेश भाग गया था।
विज्ञापन


महाराष्ट्र पुलिस के अनुरोध पर, एनसीबी-नई दिल्ली (सीबीआई) ने इंटरपोल के माध्यम से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ 'रेड नोटिस' जारी करवाया। यूएई के अधिकारियों ने उस व्यक्ति की लोकेशन का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद, यूएई के अधिकारियों ने उस व्यक्ति को भारत वापस भेजने (डिपोर्ट करने) की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम यूएई गई, जहाँ उस व्यक्ति को उन्हें सौंप दिया गया। भारत की यह टीम, उस व्यक्ति के साथ 20.11.2026 को कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुँची। भारत में इंटरपोल के 'नेशनल सेंट्रल ब्यूरो' के रूप में, सीबीआई अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 'भारतपोल' के माध्यम से देश भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करती है। 2019 से अब तक, इंटरपोल के जरिए 300 से अधिक वांछित अपराधियों को सफलतापूर्वक भारत वापस लाया गया है; इनमें 2026 में अब तक वापस लाए गए 74 भगोड़े भी शामिल हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed