जीवीके समूह के चेयरमैन और उनके बेटे के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवीके समूह के अध्यक्ष जी वेंकट कृष्णा रेड्डी, उनके बेटे संजय रेड्डी और अन्य के खिलाफ कथित तौर पर 705 करोड़ रुपये की अनियमितता के आरोप में सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला मुंबई हवाई अड्डे के उन्नयीकरण और रखरखाव में अनियमितता बरते जाने से जुड़ा हुआ है।
CBI books GVK Group chairman GVK Reddy, son GV Sanjay Reddy for siphoning off Rs 705 cr from Mumbai International Airport Ltd: Officials
विज्ञापन विज्ञापन— Press Trust of India (@PTI_News) July 1, 2020
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घोटाले में सीबीआई ने जीवीके के अध्यक्ष और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिडेट के अलावा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ-साथ अन्य नौ कंपनियों के कई अधिकारियों के नाम भी शामिल किए हैं।
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने इनपर 705 करोड़ रुपये की अनियमितता और साल 2012-2018 के बीच सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।
सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में कहा गया है कि मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिडेट कंपनी का गठन जीवीके एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड और एयरपोर्ट अथॉरिटी इंडिया ने कुछ विदेशी संस्थाओं के साथ मिलकर किया। इसमें 50.5 फीसदी की हिस्सेदारी जीवीके के पास है, वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास 26 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।