फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI books businessman Pramod Goenka and Yash Jewellery for Rs 405 crore bank fraud case

Bank Fraud: सीबीआई ने कारोबारी प्रमोद गोयनका पर दर्ज किया केस, 405 करोड़ के बैंक घोटाले का आरोप

Tue, 25 Apr 2023 12:11 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 25 Apr 2023 12:11 AM IST
सार

एसबीआई की शिकायत पर सीबीआई ने प्रमोद गोयनका, रुस्तम एरियेज टाटा और अनंत एल प्रभुदेसाई के खिलाफ आपराधिक साजिश के जरिए बैंक से 235 करोड़ रुपये कर्ज मंजूर करवाने का केस दर्ज किया। बैंक को कुल नुकसान 405 करोड़ रुपये का हुआ।
 

विज्ञापन
CBI books businessman Pramod Goenka and Yash Jewellery for Rs 405 crore bank fraud case
सीबीआई की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से 405 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में कारोबारी प्रमोद गोयनका के खिलाफ केस दर्ज किया है। डीबी रियल्टी के प्रबंध निदेशक विनोद गोयनका के भाई प्रमोद गोयनका अभी गायब हैं। प्रमोद गोयनका के साथ-साथ उनकी कंपनी यश ज्वेलरी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। सीबीआई अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सीबीआई ने यश ज्वेलरी को कर्ज दिया था जिसका पुनर्भुगतान कंपनी ने नहीं किया और 2014 में इस राशि को गैर निष्पादित संपत्ति (एनपीए) घोषित कर दिया गया। एसबीआई की शिकायत पर सीबीआई ने प्रमोद गोयनका, रुस्तम एरियेज टाटा और अनंत एल प्रभुदेसाई के खिलाफ आपराधिक साजिश के जरिए बैंक से 235 करोड़ रुपये कर्ज मंजूर करवाने का केस दर्ज किया। बैंक को कुल नुकसान 405 करोड़ रुपये का हुआ।
विज्ञापन


एसबीआई ने बताया कि यश ज्वेलरी की स्थापना न्यूयॉर्क की कंपनी आंदिन इंटरनेशनल इंक के साथ मिलकर 2007 में की गई थी। अमेरिकी कंपनी की इसमें 40 फीसदी हिस्सेदारी थी, लेकिन बाद में इसे प्रवर्तकों ने 2008 में खरीद लिया था। डीबी रियल्टी में भी उनकी हिस्सेदारी है। प्रमोद गोयनका फरवरी 2018 से गायब बताए जा रहे हैं। उस समय कहा गया था कि गोयनका का अफ्रीका के एक गिरोह ने मोजांबिक में अपहरण कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed