{"_id":"61fbe097a0d3201bfa3754e7","slug":"cbi-books-amrapali-smart-city-developers-and-its-directors-anil-kumar-sharma-shiv-priya-ajay-kumar-for-allegedly-defrauding-union-bank-of-india-of-472-crores-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक धोखाधड़ी: आम्रपाली स्मार्ट सिटी डेवलपर्स और इसके निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज, सीबीआई की कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बैंक धोखाधड़ी: आम्रपाली स्मार्ट सिटी डेवलपर्स और इसके निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज, सीबीआई की कार्रवाई
Fri, 04 Feb 2022 09:57 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 04 Feb 2022 09:57 PM IST
सार
बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में सीबीआई ने आम्रपाली स्मार्ट सिटी डेवलपर्स और इसके निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
सीबीआई ने आम्रपाली स्मार्ट सिटी के डेवलपर्स और इसके निदेशकों अनिल कुमार शर्मा, शिव प्रिया और अजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने यह कार्रवाई 472 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी के मामले में की है। मामले में एजेंसी ने कंपनी ने निदेशकों के परिसरों समेत दिल्ली-एनसीआर में आठ स्थानों पर छापेमारी भी की।
विज्ञापन
केंद्रीय जांच एजेंसी के अनुसार उन्होंने बैंकों के एक संघ के साथ 472.24 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। बैंकों के इस संघ में में सहकारी बैंक (अब यूनियन बैंक ऑफ इंडिया), ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (अब पंजाब नेशनल बैंक) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल थे। अनिल कुमार शर्मा, शिव प्रिया और अजय कुमार फिलहाल जेल में हैं।
विज्ञापन