फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI Booked Hyderabad Company For 7926 Cr Rupees Bank Fraud, Bigger Scam Than Nirav Modi Case

हैदराबाद में 7926 करोड़ का बैंक घोटाला, नीरव मोदी मामले से हो रही तुलना

Fri, 18 Dec 2020 09:49 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, हैदराबाद।
पीटीआई, हैदराबाद। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 18 Dec 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
CBI Booked Hyderabad Company For 7926 Cr Rupees Bank Fraud, Bigger Scam Than Nirav Modi Case
रुपये - फोटो : pixabay

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 7,926 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी को लेकर हैदराबाद के ट्रांसस्ट्रॉय (इंडिया) लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह देश के बड़े बैंक घोटालों में एक है। जांच एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि एजेंसी ने कंपनी और आरोपी निदेशकों के परिसरों की तलाशी ली और उसे अभियोजन योग्य दस्तावेज मिले। सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में कंपनी, उसके अध्यक्ष-सह प्रबंध निदेशक चेरूकुरी श्रीधर और अतिरिक्त निदेशक रयापति संबाशिवा राव एवं अक्किनेनी सतीश को नामजद किया है।
विज्ञापन


आरोप है कि हैदराबाद की इस निजी कंपनी और उसके निदेशकों ने विभिन्न बैंकिंग व्यवस्थाओं के तहत ऋण लिया था। सीबीआई प्रवक्ता आर के गौड़ ने कहा कि केनरा बैंक की अगुवाई में बैंकों का समूह बनाया गया। यह भी आरोप है कि लेखा पुस्तिकाओं का फर्जीवाड़ा किया गया, स्टॉक विवरणों में जालसाजी की गई, तुलन-पत्र में छेड़छाड़ की गई और रकम को इधर-उधर ले जाकर प्राप्त किया गया, आदि बातें शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने आरोप लगाया है कि बैंक के सदस्यों को 7,926.01 करोड़ रुपये का चूना लगाकर निदेशकों ने पैसे गबन किया। गौड़ ने कहा कि हैदराबाद और गुंटूर में निजी कंपनी /अन्य आरोपियों के परिसरों की तलाशी की गई जिससे अभियोजनयोग्य दस्तावेज मिले। सीबीआई के अनुसार नीरव मोदी ने कथित रूप से 6000 करोड़ रूपये और उसके मामा ने 7080.86 करोड़ रुपये की हेराफेरी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed