फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI begins probe into 'supply of Chinese parts' for manufacture of Dhanush guns

बोफोर्स तोप में जर्मनी की जगह लगा दिए चीनी पार्ट्स, सीबीआई की FIR दर्ज

Sat, 22 Jul 2017 09:20 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार Updated Sat, 22 Jul 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
CBI begins probe into 'supply of Chinese parts' for manufacture of Dhanush guns
- फोटो : Getty Images

भारतीय सेना को मजबूत करने के लिए बन रही स्वदेशी बोफोर्स तोप को लेकर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्वदेशी बोफोर्स तोपों में लगाए गए कल पुर्जों में मेड इन जर्मनी के टेग लगाकर चीन के पार्ट्स लगा दिए गए। इसके लिए सीबीआई ने दिल्ली की एक कंपनी 'सिद्ध सेल्स सिंडीकेट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही सीबीआई ने गन्स कैरिज फैक्टरी जबलपुर में अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी और आपराधिक साजिश का केस फाइल किया है। बता दें कि बोफोर्स तोप का स्वदेशी वर्जन धनुष है। 1999 में हुए पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल युद्ध में बोफोर्स तोपों ने जबरदस्त प्रर्दशन कर दुश्मनों को ध्वस्त कर दिया था।
विज्ञापन


सीबीआई ने बताया कि पार्ट्स सप्लायार्स ने धनुष तोपों के विनिर्माण में इस्तेमाल किए गए नकली कल-पुर्जे की आपूर्ति को लेकर अज्ञात GSF अधिकारियों के साथ इस आपराधिक साजिश को अंजाम दिया था। सीबीआई ने FIR में कहा कि चीन में बनने वाले रेस रोलर बियरिंग्स को GSF ने मंजूरी दी और इन पार्ट्स की सप्लाई 'सिद्ध सेल्स सिंडिकेट' ने सीआरबी-मेड इन जर्मनी के तौर पर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


FIR में आगे बताया गया बियरिंग्स के ऐसे चार टेंडर जारी किए गए थे जिसमें 'सिद्ध सेल्स सिंडिकेट' को 2013 में  35.38 लाख रुपये मूल्य का ऑर्डर दिया गया था। लेकिन बियरिंग्स के अधिक मांग के चलते 7 अगस्त, 2014 को इसे 4 से बढ़ाकर 6 कर दिया गया जिसका मूल्य 53.07 लाख रुपये हो गया। बता दें कि इन बियरिंग्स की सप्लाई को दो-दो करके तीन मौकों पर भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed