फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI asks West Bengal DGP to give Rajiv Kumar phone number

सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी से राजीव कुमार का फोन नंबर देने को कहा

Thu, 19 Sep 2019 02:57 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 19 Sep 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
CBI asks West Bengal DGP to give Rajiv Kumar phone number
कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार

सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की संपर्क संबंधी जानकारी मुहैया कराने को कहा है। सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि इस संबंध में पश्चिम बंगाल के डीजीपी को पत्र भेजा गया है। उनसे कुमार का फोन नंबर मांगा गया है, जिसके जरिए पूर्व पुलिस आयुक्त से बात की जा सके।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीबीआई ने कुमार का पता लगाने के लिए एक विशेष दल का गठन किया है। कुमार सारदा पोंजी योजना के संबंध में सीबीआई के समक्ष पेश होने के एजेंसी के नोटिस से कथित रूप से बच रहे हैं।
विज्ञापन


कोलकाता उच्च न्यायालय ने पिछले शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तारी से मिला संरक्षण हटा दिया था जिसके बाद वह सीबीआई के नोटिस के बावजूद पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के डीजीपी ने सोमवार को एक पत्र में सीबीआई को बताया था कि उसके नोटिस राजीव कुमार के आधिकारिक आवास पर भेजे गए थे और उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा था कि कुमार ने अपने वकील के जरिए उन्हें सूचित किया था कि वह 25 सितंबर तक अवकाश पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed