{"_id":"5d7b8e148ebc3e017941e5d3","slug":"cbi-arrests-vice-president-of-soma-enterprises-p-r-rao-for-offering-bribe-to-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमा इंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष ने की आधिकारियों को रिश्वत देने की कोशिश, सीबीआई ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोमा इंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष ने की आधिकारियों को रिश्वत देने की कोशिश, सीबीआई ने किया गिरफ्तार
Fri, 13 Sep 2019 06:09 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 13 Sep 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सीबीआई ने सोमा इंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष (वीपी) पी आर राव को कंपनी के खिलाफ लंबित जांच को समाप्त करने के लिए एजेंसी के अधिकारियों को रिश्वत की पेशकश करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
इस मामले में सीबीआई के डीआईजी-रैंक के अधिकारियों को दो करोड़ रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की गई थी। इसी मामले में एक दिन पहले ही गृह मंत्रालय के अधिकारी धीरज सिंह और निजी व्यक्ति दिनेश चंद गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि गृह मंत्रालय के पुलिस-1 डिवीजन में तैनात सिंह ने डीआईजी रैंक के एक अधिकारी को कंपनी के खिलाफ मामला सुलझाने के लिए दो करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की। उन्होंने कहा कि डीआईजी ने इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी और इस संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन